• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चांद के आगे यूं छुप गई पृथ्‍वी, Orion स्‍पेसक्राफ्ट ने 4 लाख किलोमीटर दूर से रिकॉर्ड किया वीडियो, आप भी देखें

चांद के आगे यूं छुप गई पृथ्‍वी, Orion स्‍पेसक्राफ्ट ने 4 लाख किलोमीटर दूर से रिकॉर्ड किया वीडियो, आप भी देखें

Moon Earth Video : बुधवार को नासा ने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच ट्रांजिशन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

चांद के आगे यूं छुप गई पृथ्‍वी, Orion स्‍पेसक्राफ्ट ने 4 लाख किलोमीटर दूर से रिकॉर्ड किया वीडियो, आप भी देखें

Moon Earth Video : नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने ट्वीट किया कि ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट ने अपनी उड़ान के 13वें दिन हमारे ग्रह और चंद्रमा को कैप्‍चर किया।

ख़ास बातें
  • ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए संभव हुआ वीडियो
  • चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के सामने से गुजरते हुए दिखाई देते हैं
  • 28 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया होगा वीडियो
विज्ञापन
नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन चंद्रमा से पृथ्‍वी की ओर लौट रहा है, लेकिन इसने शानदार तस्‍वीरें और वीडियोज लेकर वैज्ञानिकों का दिल जीत लिया है। 16 नवंबर को स्‍पेस लॉन्‍च रॉकेट की मदद से रवाना हुआ आर्टिमिस 1 मिशन का ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion SpaceCraft) अपने लक्ष्‍य में सफल रहा है। इसने ना सिर्फ चंद्रमा की सतह को करीब से जाकर देखा, बल्कि वहां की कई शानदार तस्‍वीरें भी लीं। बुधवार को नासा ने एक टाइमलैप्‍स वीडियो शेयर किया। यह ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की मदद से संभव हो पाया है। वीडियो में पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच ट्रांजिशन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। 

नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर ने ट्वीट किया कि ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट ने अपनी उड़ान के 13वें दिन हमारे ग्रह और चंद्रमा को कैप्‍चर किया। 16 सेकंड के इस वीडियो चंद्रमा के बैक से लिया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के सामने आते हैं। कुछ समय के लिए पृथ्‍वी, ओर‍ियन स्‍पेसक्राफ्ट की नजरों से पूरी तरह ओझल हो जाती है और फ‍िर दिखाई देने लगती है।  

नासा ने जो जानकारी दी है, उसके हिसाब से यह फुटेज 28 नवंबर को रहा होगा, जो अब सामने आया है। उसी दिन ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने पृथ्‍वी से सबसे दूर का सफर तय किया था। वह पृथ्‍वी से 432,210 किलोमीटर की दूरी पर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंसानों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया कोई स्‍पेसक्राफ्ट पहली बार पृथ्‍वी से इतना दूर गया है। 
 

बहरहाल, 5 दिसंबर को ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट वापस पृथ्‍वी के लिए रवाना हुआ है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो ओरियन 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में लैंड करते हुए पृथ्‍वी पर आ जाएगा। इस तरह से आर्टिमिस 1 मिशन पूरा होगा और नासा आगे के आर्टिमिस मिशनों पर काम शुरू करेगी। नासा की योजना इंसान को दोबारा चांद पर उतारने की है। इस बार वह लंबे वक्‍त के लिए इंसानों को चांद पर भेजना चाहती है। नासा चंद्रमा पर स्‍थायी बेस बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि भविष्‍य में चंद्रमा से मंगल ग्रह का सफर पूरा किया जा सके। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »