• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चंद्रमा का सफर करके धरती पर लौटा स्‍नूपी, Nasa ने दिखाई तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

चंद्रमा का सफर करके धरती पर लौटा स्‍नूपी, Nasa ने दिखाई तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

मिशन पूरा होने के बाद स्‍नूपी पृथ्‍वी पर लौट आया है। हम आपको स्‍नूपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

चंद्रमा का सफर करके धरती पर लौटा स्‍नूपी, Nasa ने दिखाई तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

स्‍नूपी और नासा का साथ वर्षों पुराना है। स्‍नूपी, कॉमिक स्ट्रिप 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर है।

ख़ास बातें
  • स्‍नूपी चंद्रमा पर गया 20वीं सदी का पहला 'यात्री' है
  • आर्टिमिस 1 मिशन के तहत इसने भरी थी उड़ान
  • पृथ्‍वी पर लौटने के बाद सामने आई स्‍नूपी की पहली तस्‍वीर
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बीते साल आर्टेमिस 1 (Artemis 1) मिशन को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया। इस मिशन के जरिए ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) ने चंद्रमा के करीब तक उड़ान भरी। आर्टिमिस 1 मिशन सफल रहा और अब नासा अगले आर्टिमिस मिशन की तैयारियों में जुट गई है। इस मिशन का मकसद इंसान को दोबारा चंद्रमा पर उतारना है। इस बार नासा लंबे वक्‍त के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना चाहती है। आर्टेमिस 1 मिशन के साथ किसी अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा के सफर पर नहीं भेजा गया था, लेकिन एक चीज साथ गई थी, जिसका नाम है, स्‍नूपी (Snoopy)। मिशन पूरा होने के बाद स्‍नूपी पृथ्‍वी पर लौट आया है। हम आपको स्‍नूपी के बारे में बताने जा रहे हैं।   

रिपोर्टों के अनुसार, स्‍नूपी और नासा का साथ वर्षों पुराना है। स्‍नूपी, कॉमिक स्ट्रिप 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर है। इसे सबसे पहले साल 1969 में चंद्रमा पर भेजा गया था। तब यह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पहला बीगल बना था। करीब 60 साल बाद स्‍नूपी ने एक बार फ‍िर चंद्रमा के लिए उड़ान भरी और आर्टिमिस 1 मिशन के साथ सफर पर रवाना हुआ। 

मिशन के तहत स्‍नूपी ने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट पर जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर के रूप में काम किया। इसने भी स्‍पेसक्राफ्ट के साथ चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरी। मिशन के तहत स्नूपी को नासा ने ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम सूट पहनाया। नारंगी रंग का यही सूट भविष्‍य में अंतरिक्ष यात्री भी पहनेंगे, हालांकि उसका साइज बड़ा होगा। 

चंद्रमा का सफर करने के बाद धरती पर लौटे स्‍नूपी की तस्‍वीरें सामने आई हैं। तस्‍वीर बताती है कि स्‍नूपी को उसके कैरी केस में रखने से पहले दुलारा जा रहा है। करीब 25 दिनों की उड़ान के दौरान स्‍नूपी ने अपना सफर अच्‍छे से पूरा किया। इसने जीरो-जी-इंडि‍केटर के रूप में काम किया। नासा ने यह तरीका रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम से कॉपी किया है। रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रमों में जब कोई स्‍पेसक्राफ्ट माइक्रोग्रैविटी वातावरण में प्रवेश करता है, तो उसके संकेत को धरती तक पहुंचाने के लिए स्‍नूपी जैसे खिलौनों का इस्‍तेमाल किया जाता है। 

11 दिसंबर को जब स्‍नूपी चंद्रमा का सफर करके धरती पर लौटा, तो उसके बाद वह ओरियन कैप्‍सूल के अंदर ही रहा। नासा के इंजीनियरों ने ओरियन का अच्‍छे से विश्‍लेषण किया और हाल ही में स्‍नूपी को भी देखा गया। आर्टिमिस 1 मिशन की सफलता से स्‍पेस एजेंसी उत्‍साहित है और साल 2024 से 2025 के बीच आर्टिमिस 2 मिशन को लॉन्‍च कर सकती है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »