धरती से 400Km ऊपर से दिखा महाकुंभ का नजारा, Nasa ने शेयर की तस्‍वीरें

नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से इस आयोजन की तस्‍वीरें ली हैं। ISS हमारी धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में है।

धरती से 400Km ऊपर से दिखा महाकुंभ का नजारा, Nasa ने शेयर की तस्‍वीरें

ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्‍वीरें लेता है। यह धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है।

ख़ास बातें
  • महाकुंभ मेले की तस्‍वीरें आई सामने
  • अंतरिक्ष से ली गई हैं तस्‍वीरें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के एस्‍ट्रोनॉट ने खींची
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 space photo : यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों की संख्‍या में लोग संगम पर स्‍नान के लिए पहुंच रहे हैं। 45 दिनों तक चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्‍नान के साथ पूरा होगा। इस नजारे को ना सिर्फ पृथ्‍वी से बल्कि अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से इस आयोजन की तस्‍वीरें ली हैं। ISS हमारी धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में है। 

पेटिट को एक बेहतरीन एस्‍ट्रोफाेटाेग्राफर के तौर पर जाना जाता है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर महाकुंभ 2025 की तस्‍वीरें शेयर की हैं। उन्‍होंने लिखा ‘2025 महाकुंभ मेला रात में आईएसएस से। दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम अच्छी तरह से रोशनी में है।' तस्‍वीरों में संगम किनारे उस टेंट सिटी को देखा जा सकता है, जो महाकुंभ 2025 का प्रमुख आयोजन स्‍थल है।  
 

गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन दिन-रात हमारी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है और अपने हाईटेक कैमरों से पृथ्‍वी के दुर्लभ नजारों और प्रमुख चीजों को कैप्‍चर करता है। डॉन पेटिट की ली हुई तस्‍वीरें यूजर्स को पसंद आ रही हैं और इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘गंगा नदी पर 2025 का महाकुंभ मेला, जिसे रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखा जाता है, इस धार्मिक तीर्थयात्रा के विशाल पैमाने को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी मानव सभा के रूप में जानी जाने वाली यह सभा, अंतरिक्ष से आश्चर्यजनक रूप से जगमग दिखाई देती है।'

ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्‍वीरें लेता है। यह धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है। इसमें अमेरिका, रूस और उनके सहयोगी देशों के एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोगों को पूरा करती है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »