Juno स्पेसक्राफ्ट ने कैप्चर की ज्युपिटर की हैरतअंगेज इमेज

इसमें ज्युपिटर के दो मून Callisto और Io दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज की गई इस इमेज को स्पेसक्राफ्ट के JunoCam ने लगभग एक वर्ष पहले लिया था

Juno स्पेसक्राफ्ट ने कैप्चर की ज्युपिटर की हैरतअंगेज इमेज

इसमें ज्युपिटर पर घने बादल और इसके दो मून दिखाई दे रहै हैं

ख़ास बातें
  • इसमें ज्युपिटर के दो मून Callisto और Io दिख रहे हैं
  • धरती की तुलना में ज्युपिटर पर पूर्ण ग्रहण अधिक होता है
  • इस इमेज को स्पेसक्राफ्ट के JunoCam ने लगभग एक वर्ष पहले लिया था
विज्ञापन
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Juno स्पेसक्राफ्ट ने ज्युपिटर के निकट उड़ान भरने के दौरान बादलों के ऊपर की एक हैरतअंगेज इमेज कैप्चर की है। इसमें ज्युपिटर के दो मून Callisto और Io दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज की गई इस इमेज को स्पेसक्राफ्ट के JunoCam ने लगभग एक वर्ष पहले लिया था। 

यह इमेज Juno की सोलर सिस्टम के सबसे बड़े प्लैनेट के निकट 38वीं उड़ान के दौरान ली गई है। इसमें ज्युपिटर पर घने बादल और इसके दो मून दिखाई दे रहै हैं। NASA ने एक स्टेटमेंट में बताया कि यह इमेज ज्युपिटर के लगभग 14,000 किलोमीटर ऊपर से ली गई है। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट की स्पीड 1,98,000 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की थी। इससे पहले भी Juno ने ज्युपिटर के निकट उड़ान भरने के दौरान कुछ हैरान करने वाली इमेज कैप्चर की हैं। पिछले वर्ष स्पेसक्राफ्ट ने सोलर सिस्टम के सबसे बड़े मून की इमेजेज ली थी। इस स्पेसक्राफ्ट को लगभग 11 वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। 

ज्युपिटर पर रेडिएशन अधिक होने के कारण स्पेसक्राफ्ट के साथ ही कैप्चर की गई इमेज पर भी असर पड़ता है। धरती की तुलना में ज्युपिटर पर पूर्ण ग्रहण अधिक होता है। इसका बड़ा कारण ज्युपिटर के चार बड़े मून होना है, जो अक्सर ज्युपिटर और सूर्य के बीच से गुजरते हैं। नासा का जूनो मिशन सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ग्रह पर मौसम और अन्य परिस्थितियों को समझने के लिए भेजा गया है। इसने ज्युपिटर के वातावरण में लगभग छह वर्ष पहले प्रवेश किया था और यह तब से ग्रह के निकट उड़ान भर रहा है। इसने ग्रह के बारे में कुछ रोमांचक जानकारियां दी हैं। 

अंतरिक्ष में भेजी गई सबसे बड़ी दूरबीन जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप अपनी तस्‍वीरों से दुनिया को हैरान कर रही है। हाल ही में इस टेलीस्‍कोप ने पिलर्स ऑफ क्रिएशन की डिटेल तस्‍वीर खींची है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे अंतरिक्ष में कुछ निर्माण की तैयारी चल रही है…कोई बड़ा कंस्‍ट्रक्‍शन हो रहा है। नासा ने बताया था कि तस्‍वीर में तारों से भरी गैस और धूल की विशाल संरचनाएं हैं। नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ESA ने संयुक्त तौर पर यह इमेज रिलीज की थी। नासा ने बताया था कि जेम्‍स वेब टेलीस्कोप ने पृथ्वी से 6,500 प्रकाश वर्ष दूर ईगल नेबुला का यह इमेज ली है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Research, NASA, Europe, Space, Moon, Image, JUPITER, spacecraft, Speed, Launch, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »