• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का रिकॉर्ड! अबतक के सबसे सुदूर Black Hole को खोजा, जानें उसके बारे में

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का रिकॉर्ड! अबतक के सबसे सुदूर Black Hole को खोजा, जानें उसके बारे में

Black Hole : यह CEERS 1019 नामक आकाशगंगा में मौजूद है। इसी आकाशगंगा में वैज्ञानिकों ने 2 छोटे ब्‍लैक होल्‍स का पता भी लगाया है।

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का रिकॉर्ड! अबतक के सबसे सुदूर Black Hole को खोजा, जानें उसके बारे में

Photo Credit: Nasa

विशालकाय ब्‍लैक होल का पता लगाने के लिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की नियर और मिड इन्‍फ्रारेड इमेजेस का इस्‍तेमाल किया गया।

ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने खोजा नया ब्‍लैक होल
  • अब खोजा गया सबसे सुदूूर ब्‍लैक होल है यह
  • साल 2021 में लॉन्‍च किया गया था टेलीस्‍कोप को
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब टेलीस्‍काेप' (James Webb Space Telescope) ब्रह्मांड के रहस्‍यों से पर्दा हटा रही है। पिछले साल जुलाई में इसने अपना काम शुरू किया था। तब से अबतक यह कई ऐसी तस्‍वीरें दिखा चुकी है, जो पहले सामने नहीं आई थीं। इस दफा जेम्‍स वेब ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। टेलीस्‍काेप ने ब्रह्मांड में अबतक देखे गए सबसे सुदूर ब्‍लैक होल (Black Hole) का पता लगाया है। अनुमान है कि यह विशालकाय ब्‍लैक होल हमारे सूर्य से भी 9 करोड़ गुना बड़ा है। 

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) का मानना है कि यह कथि‍त ब्‍लैक होल ‘बिग बैंग' की घटना के 57 करोड़ साल बाद बना होगा। यह CEERS 1019 नामक आकाशगंगा में मौजूद है। इसी आकाशगंगा में वैज्ञानिकों ने 2 छोटे ब्‍लैक होल्‍स का पता भी लगाया है। अनुमान है कि ये बिग बैंग के 1 अरब वर्ष बाद बने। 

विशालकाय ब्‍लैक होल का पता लगाने के लिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की नियर और मिड इन्‍फ्रारेड इमेजेस का इस्‍तेमाल किया गया। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप की सबसे बड़ी खूबी है कि अंतरिक्ष के अंधेरे में हाई रेजॉलूशन वाली तस्‍वीर हासिल कर सकता है। नासा ने दिसंबर 2021 में इस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। जेम्‍स वेब के निर्माण में 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) की लागत आई है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी बताया है कि CEERS 1019 में पाया गया ब्‍लैक होल शुरुआती ब्रह्मांड में खोजे गए ब्‍लैक होल्‍स के मुकाबले छोटा है। यह 90 लाख सौर द्रव्‍यमान के बराबर है। यह काफी हद तक वैसा ही है, जैसा हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद ब्‍लैक होल है। उसका द्रव्‍यमान भी 46 लाख सौर द्रव्‍यमान माना जाता है।  

वैज्ञानिकों को यह भी लगता है कि जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप जल्‍द ऐसे ब्‍लैक होल का पता लगा लेगा, जो अभी खोजे गए ब्‍लैक होल से भी बहुत दूर होगा। वैसे भी रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं। किसी जमाने में हबल टेलीस्‍कोप (hubble Telescope) की चर्चा ब्रह्मांड की तस्‍वीरों के लिए होती थी। अब उसकी जगह जेम्‍स वेब ने ले ली है, जो नई क्षमताओं से लैस है। यही वजह है कि हम सुदूर ब्रह्मांड को इतने खूबसूरत अंदाज में देख पा रहे हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »