• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे की तस्‍वीर खींची जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने, जानें इसके बारे में

अंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे की तस्‍वीर खींची जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने, जानें इसके बारे में

Star Born in Space : HH12 नाम का यह प्रोटोस्टार पृथ्वी से लगभग 1,300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

अंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे की तस्‍वीर खींची जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने, जानें इसके बारे में

Photo Credit: Nasa/ESA

इसकी तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को उत्‍साहित किया है। उन्‍हें लगता है कि यह तारों के अस्तित्‍व को लेकर नए सुराग देगी।

ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने खींची नई तस्‍वीर
  • अंंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे को किया क्लिक
  • 50 हजार साल उम्र हो गई है तारे की
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तैनात अबतक की सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (JWST) ने ब्रह्मांड की कई अनदेखी तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू कराया है। जुलाई 2022 से इसने अंतरिक्ष को एक्‍स्‍प्‍लोर करना शुरू किया था और अबतक सैकड़ों तस्‍वीरें खींची हैं। JWST की हालिया तस्‍वीर ब्रह्मांड में जन्‍म ले रहे एक तारे को दिखाती है। वैज्ञानिकों से लेकर स्‍पेस में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह तस्‍वीर जिज्ञासा जगाने वाली है। किसी तारे का जन्‍म लेना कैसा होता है, इस इमेज से पता चलता है।  

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, HH12 नाम का यह प्रोटोस्टार पृथ्वी से लगभग 1,300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इसकी तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को उत्‍साहित किया है। उन्‍हें लगता है कि यह तारों के अस्तित्‍व को लेकर नए सुराग देगी। पता चलेगा कि तारे कैसे बने। रिपोर्ट के अनुसार, जन्‍म ले रहा तारा करीब 50 हजार साल पुराना है। तस्‍वीर से इसकी चमक का पता नहीं चलता, क्‍योंकि यह गैस और धूल की डिस्‍क के अंदर छुपा हुआ है। उससे गुलाबी रंग के जेट अलग-अलग दिशाओं में निकल रहे हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, इस बेबी स्‍टार को पहली बार 1993 में ओरियन बेल्ट के पास नजदीक खोजा गया था। तब से अबतक इसकी तस्‍वीरें ली जाती रही हैं, ताकि यह पता चल सके कि तारा कैसे धीरे-धीरे बन रहा है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई तस्‍वीर इसलिए अहम है क्‍योंकि पहली बार वैज्ञानिकों को एक अच्‍छी कलर फोटो मिली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्राउंड टेलीस्‍कोपों से ऐसी तस्‍वीर पाना मुमकिन नहीं था। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तस्‍वीर से उन्‍हें सूर्य के जन्‍म के बारे में भी सुराग मिलेंगे। गौरतलब है कि जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप को दिसंबर 2021 में लॉन्‍च किया गया था। जुलाई 2022 से इसने अंतरिक्ष में अपना काम शुरू किया। यह स्‍पेस में तैनात अबतक की सबसे बड़ी और महंगी ऑब्‍जर्वेट्री है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »