अपना GPS पाने के करीब पहुंचा भारत, IRNSS-1E नेविगेशन सेटलाइट लॉन्च

अपना GPS पाने के करीब पहुंचा भारत, IRNSS-1E नेविगेशन सेटलाइट लॉन्च
विज्ञापन
भारत ने बुधवार को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से अपने पांचवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। प्रक्षेपण ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से सुबह 9.31 बजे किया गया। यह 2016 का पहला सफल उपग्रह लॉन्च है। इस प्रक्षेपण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास अपनी खुद की उपग्रह नौवहन प्रणाली है।

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) सात उपग्रहों का एक समूह है, जिनमें से पांच-आईआरएनएसएस1ए, आईआरएनएसएस1बी, आईआरएनएसएस1सी और आईआरएनएसएस-1डी) को कक्षा में प्रक्षेपित किया जा चुका है।

सुबह करीब 9.31 बजे 44.4 मीटर ऊंचे और 320 टन वजनी पीएसएलवी रॉकेट ने लॉन्च होने के महज 19 मिनट बाद खुद को आईआरएनएसएस-1ई से अलग कर लिया और इसे कक्षा में स्थापित किया।

वैज्ञानिक इस दौरान हर सेकंड रॉकेट की गति पर टकटकी लगाए दिखे। प्रक्षेपण का गवाह बनने के लिए मीडिया टीमें भी पहुंची हुई थीं।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अधिकारियों ने सुबह में बताया कि पहले चार परिक्रमा नौवहन उपग्रहों से मिले संकेतों से आईआरएनएसस की संकल्पना या अवधारणा सफल साबित हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, सात उपग्रहों के लांच को पूरा करने के क्रम में जल्द ही दो और नौवहन उपग्रहों को लांच किया जाएगा। आईआरएनएसस प्रणाली में भूतल पर स्थापित दो उपग्रह भी शामिल हैं।

इसके लॉन्च की 48 घंटे की उल्टी गिनती सोमवार सुबह 9.31 बजे शुरू हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »