• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सर्दी ढाएगी और ‘सितम’, मैदानों में माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, एक्‍सपर्ट भी हैरान

सर्दी ढाएगी और ‘सितम’, मैदानों में माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, एक्‍सपर्ट भी हैरान

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने कहा है कि उत्तर भारत के लोगों को 14 से 19 जनवरी तक भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

सर्दी ढाएगी और ‘सितम’, मैदानों में माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, एक्‍सपर्ट भी हैरान

एक मैप के जरिए नवदीप ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के किन इलाकों में मौसम का ‘कहर’ देखने को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने किया ट्वीट
  • 14 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड का अलर्ट
  • मैदानी इलाकों में माइनस 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
विज्ञापन
पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी झेल रहा है। रात तो रात, दिन में तापमान ऊपर नहीं चढ़ रहा। कोहरे और ‘गलन' ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैदानी इलाकों में हालात ज्‍यादा खराब हैं। दिल्‍ली समेत पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्‍थान और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। गुरुवार को मौसम के तेवर कुछ शांत रहे। कई इलाकों में धूप निकली, लेकिन आने वाले दिन और ज्‍यादा मुश्किल भरे रहने वाले हैं।  

एक मौसम विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। ये मौसम विशेषज्ञ हैं नवदीप दहिया। उन्‍होंने कहा है कि उत्तर भारत के लोगों को 14 से 19 जनवरी तक भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। नवदीप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। एक मैप के जरिए उन्‍होंने बताया है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के किन इलाकों में मौसम का ‘कहर' देखने को मिलेगा। 

यह मैप बताता है कि जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्‍यादातर इलाकों के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान के ज्‍यादातर इलाकों और मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। 
 

अपने ट्वीट में नवदीप ने लिखा है कि शीत लहर का अगला दौर 14-19 जनवरी 2023 अपने चरम पर होगा। खासतौर पर 16 से 18 जनवरी को इसका सबसे ज्‍यादा असर देखने को मिलेगा। नवदीप ने लिखा है कि उन्‍होंने अपने करियर में पूर्वानुमान के मॉडल में इतना कम तापमान नहीं देखा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान -4°c से +2°c तक नीचे जा सकता है। दूसरी ओर, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने भी कहा है कि दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। 

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को गलन का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों को लेकर जो अनुमान लगाया गया है, वह सच में चिंता बढ़ाने वाला है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »