• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • एलियंस ने पृथ्‍वी ढूंढ ली, तो पहले इंसानों से नहीं करेंगे बात! किससे करेंगे कॉन्‍टैक्‍ट? जानें

एलियंस ने पृथ्‍वी ढूंढ ली, तो पहले इंसानों से नहीं करेंगे बात! किससे करेंगे कॉन्‍टैक्‍ट? जानें

एवी लोएब ने अपनी थ्‍योरी को गॉड वर्सेज एलियंस (God Versus Aliens) नाम की एक डॉक्‍युमेंट्री में शेयर किया है।

एलियंस ने पृथ्‍वी ढूंढ ली, तो पहले इंसानों से नहीं करेंगे बात! किससे करेंगे कॉन्‍टैक्‍ट? जानें

Photo Credit: pixbay

प्रोफेसर ने कहा कि अगर एलियंस अपने एआई के जरिए हमसे कॉन्‍टैक्‍ट करते हैं, तो इंसान भी अपने एआई सिस्‍टम की मदद से जुड़कर उन्‍हें समझ सकता है।

ख़ास बातें
  • हार्वर्ड के प्रोफेसर एवी लोएब ने किया दावा
  • एक डॉक्‍युमेंट्री में उन्‍होंने यह बातें कही हैं
  • दावा किया कि धरती पर एलियंस के एआई ड्रोन पहले आ सकते हैं
विज्ञापन
एलियंस (Aliens) का जिक्र होते ही वैज्ञानिक कम्‍युनिटी में दो धड़े नजर आते हैं। एक पक्ष का मानना है कि एलियंस जैसी कोई चीज नहीं होती। ब्रह्मांड में कहीं जीवन है और होगा तो सिर्फ पृथ्‍वी पर। वहीं, दूसरे पक्ष को लगता है कि एलियंस मौजूद हैं और एक ना एक दिन इंसान और एलियंस का संपर्क जरूर होगा। हार्वर्ड के प्रोफेसर एवी लोएब (Avi Loeb) एलियंस से जुड़े विषयों पर खूब मुखर होते हैं। हाल में उन्‍होंने एक नया दावा किया है। एवी लोएब का मानना है कि एलियंस पहले इंसानों से संपर्क नहीं करेंगे। ऐसी संभावना है कि वो पहले आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) से कॉन्‍टैक्‍ट कर सकते हैं। 

एवी लोएब ने अपनी थ्‍योरी को गॉड वर्सेज एलियंस (God Versus Aliens) नाम की एक डॉक्‍युमेंट्री में शेयर किया है। डेली मेल के अनुसार, इसमें उन्‍होंने कहा था कि क्रू वीकल भेजने के बजाए एलियंस के AI ड्रोन पृथ्‍वी पर पहले आ सकते हैं। एवी लोएब को लगता है कि एलियंस का एआई सिर्फ एआई से ही कनेक्‍ट कर सकता है। ऐसी स्थित‍ि में एआई, इंसानों को बायपास कर सकता है। 

लोएब का यह भी मानना है कि एलियंस का एआई अगर पृथ्‍वी पर संपर्क करता है, तो यह काफी डरावना होगा। इंसानों के बनाए एआई उनकी नकल करके एलियंस के एआई जैसे बन सकते हैं। डॉक्‍युमेंट्री में लोएब ने यह भी कहा है कि एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर यात्रा में इंसान के बजाए मशीनों ज्‍यादा बेहतर हैं, क्‍योंकि इन यात्राओं में काफी वक्‍त लगता है। 

प्रोफेसर ने कहा कि अगर एलियंस अपने एआई के जरिए हमसे कॉन्‍टैक्‍ट करते हैं, तो इंसान भी अपने एआई सिस्‍टम की मदद से जुड़कर उन्‍हें समझ सकता है। एलियंस को लेकर अपने दावों से एवी लोएब ने पहली बार नहीं चौंकाया है। इसी साल मार्च में उनके हवाले से आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हमारे सौरमंडल के चारों ओर एलियंस का एक विशालकाय स्‍पेसक्राफ्ट मौजूद हो सकता है। यह सौरमंडल के ग्रहों की खोज में जुटा हो सकता है, जिसके लिए स्‍पेसक्राफ्ट से छोटे-छोटे मिशन हमारे सौर मंडल में भेजे जा रहे हैं। 

एवी लोएब ने पेंटागन में AARO के अधिकारी सीन एम किर्कपैट्रिक के साथ मिलकर एक पेपर तैयार किया था। दोनों का मानना है कि एक एक्स्ट्रटरेस्ट्रीअल या परग्रही स्‍पेसशिप हमारी आकाशगंगा में हो सकता है। यह छोटे-छोटे स्‍पेसक्राफ्ट भेजकर ग्रहों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है। ठीक उसी तरह जैसे इंसान पृथ्‍वी से बाहर ग्रहों पर मिशन भेज रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »