• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Ian तूफान : अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा सदी का सबसे बड़ा तूफान, अंतरिक्ष से ली गई यह तस्‍वीर डरा देगी!

Ian तूफान : अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा सदी का सबसे बड़ा तूफान, अंतरिक्ष से ली गई यह तस्‍वीर डरा देगी!

Ian तूफान : अंतरिक्ष से देखने पर तूफान के घुमावदार (swirling) होने का पता चलता है, जो बताता है कि इयान बहुत ज्‍यादा ताकतवर है।

Ian तूफान : अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा सदी का सबसे बड़ा तूफान, अंतरिक्ष से ली गई यह तस्‍वीर डरा देगी!

खबर लिखे जाने तक तूफान क्‍यूबा के दक्षिण में था और मजबूत होकर फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा था।

ख़ास बातें
  • तूफान की वजह से नासा को उसका मून मिशन भी टालना पड़ा है
  • तूफान ने क्‍यूबा में लैंडफॉल कर लिया है और वहां काफी तबाही हुई है
  • फ्लोरिडा में 25 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है
विज्ञापन
अमेरिका और उसके आसपास के देशों की ओर बढ़ रहा इयान (Ian) तूफान खतरनाक होता जा रहा है। इसकी वजह से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) को अपने मून मिशन आर्टिमिस-1 (Artemis 1) को भी टालना पड़ा है साथ ही SLS रॉकेट को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। तूफान ने क्‍यूबा में लैंडफॉल कर लिया है और यह फ्लोरिडा को टार्गेट करते हुए मैक्सिको की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, इयान अब कैटिगरी-3 का तूफान है। यह कितना बड़ा और खतरनाक है, इसका अंदाजा सैटेलाइट से ली गई तस्‍वीरों से लगाया जा सकता है। 

इयान तूफान ने सबसे पहले क्यूबा के पिनार डेल रियो (Pinar del Rio) प्रांत में लैंडफॉल किया। यहां से 50 हजार लोगों को रेस्‍क्‍यू करके अस्‍थायी शेल्‍टर्स में ले जाया गया है। तूफान का अगला टार्गेट अमेरिका का फ्लोरिडा है। यहां से 25 लाख लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। फ्लोरिडा के दक्षिण-पश्चिमी तट के करीब 209 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड से हवाएं चल रही हैं। इस बीच सबसे दिलचस्‍प तस्‍वीरें अंतरिक्ष से आई हैं। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (International Space Station) में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने इसे बेहद खौफनाक अंदाज में स्‍पॉट किया है। अंतरिक्ष से देखने पर तूफान के घुमावदार (swirling) होने का पता चलता है, जो बताता है कि इयान बहुत ज्‍यादा ताकतवर है। खबर लिखे जाने तक तूफान क्‍यूबा के दक्षिण में था और मजबूत होकर फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा था। फ्लोरिडा के प्रशासन ने स्‍थानीय लोगों से अलर्ट रहने और सभी जरूरी इंतजाम कर लेने को कहा है। लोगों को कहा गया है कि वह बिजली कटौती के लिए तैयार रहें।    

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यह एक बड़ा तूफान है, जो बहुत सारा पानी लेकर आएगा। तूफान को जानलेवा बताते हुए लोगों से सभी जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है। बताया जाता है कि तूफान की वजह से हाई टाइड अपने पीक पर पहुंचता है, तो समुद्र में 12 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं साथ ही जिस जगह यह लैंडफॉल करेगा, वहां 18 इंच से ज्‍यादा बारिश हो सकती है। बहरहाल, अमेरिका के फ्लोरिडा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। तूफान की वजह से क्‍यूबा में ब्‍लैक आउट हो गया है और फ्लोरिडा में इसे सदी का सबसे बड़ा तूफान बताया जा रहा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »