24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा

रिसर्च में 2000 व्यस्कों को शामिल किया गया।

24 घंटों में कितने घंटे की नींद जरूरी? नई स्टडी में खुलासा

रिसर्च में कहा गया है कि नींद की सही मात्रा 8.3 घंटे की होनी चाहिए।

ख़ास बातें
  • 24 घंटों के भीतर 8.3 घंटे की नींद अनिवार्य बताई गई।
  • दिन में 6 घंटे का बैठने वाला काम किया जा सकता है।
  • व्यक्ति को सप्ताह में 2.5 से 5 घंटे एक्सरसाइज करनी ही चाहिए।
विज्ञापन
मनुष्य हो या कोई अन्य जानवर, नींद सबके जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। अलग-अलग प्रजातियों में नींद लेने की मात्रा भी अलग-अलग होती है। इंसानों की जब बात आती है तो कहा जाता है कि किसी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हम और आप अभी तक ऐसा ही सुनते आए हैं। अब इस बारे में एक नई स्टडी आई है जो नींद लेने के समय को किसी व्यक्ति विशेष की दिनचर्या से जोड़कर देखती है। तो नींद लेने की सही मात्रा क्या है, आइए स्टडी के अनुसार जानते हैं। 

कहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए बैठे रहने से अच्छा है खड़े रहना, पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है व्यायाम करना, और नींद लेना इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन शाम के समय किया गया व्यायाम नींद की क्वालिटी और समय को डिस्टर्ब कर सकता है। तो ऐेसे में किसी इंसान को दिन के 24 घंटों का प्रबंधन किस तरह करना चाहिए? स्टडी इसी बारे में बात करती है। 

रिसर्च में कहा गया है कि नींद की सही मात्रा 8.3 घंटे की होनी चाहिए। वहीं स्वस्थ रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी एक हफ्ते में कम से कम 2.5 से 5 घंटे तो होनी ही चाहिए। यानी कि व्यक्ति को सप्ताह में 2.5 से 5 घंटे एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। इसमें मध्यम से लेकर बदनतोड़ एक्सरसाइज तक को शामिल किया गया है। रिसर्च कहती है कि आप अपना दिन कैसे बिताते हैं, इसका आपके स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। 

कहा गया है कि 2.5 से 5 घंटे हफ्ते में व्यायाम करने के अलावा अगर व्यक्ति दिन में ऐसे काम करता है जिसमें खड़ा रहना हो, यहां-वहां टहलना हो, घर या ऑफिस में कुछ काम करना हो, तो इसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रिसर्च में 2000 व्यस्कों को शामिल किया गया। इनकी बॉडी पर सेंसर लगे थे जो एक हफ्ते तक इनकी एक्टिविटी को मॉनिटर कर रहे थे। पता लगाया गया कि ये अपने दिन के 24 घंटों को कैसे बिताते हैं। 

स्टडी की शुरुआत में इनकी कमर का माप लिया गया, ब्लड शुगर को मापा गया और इंसुलिन सेंसिटिविटी को मापा गया। इसके बाद एक्टिविटी के आधार पर एक मॉडल तैयार किया गया। इसमें उन लोगों को ढूंढा गया जिनमें दिल की बिमारी, ब्लड ग्लुकोज लेवल संबंधित बिमारी होने के सबसे कम आशंका थी। 

प्रयोग में इस बात के सबूत पाए गए कि अगर व्यक्ति लगातार बैठे न रहकर बीच बीच में उठ कर कोई फिजिकल एक्टिविटी करता है, हर घंटे उठकर 5 मिनट टहल लेता है, तो इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यहां शोधकर्ताओं ने एक मॉडल तैयार किया जिसमें 24 घंटों के भीतर 8.3 घंटे की नींद अनिवार्य बताई गई। 2.2 घंटे की हल्की एक्टिविटी, 2.2 घंटे की मध्यम एक्टिविटी, 5 घंटे की स्टैंडिंग यानी खड़े रहने वाला काम, और 6 घंटे का बैठने वाला काम किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  2. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  3. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  4. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  5. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  6. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  7. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  8. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  9. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »