• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 2040 तक चांद पर बनने लगेंगे घर, 3D प्रिंटर का होगा इस्‍तेमाल, Nasa की बड़ी तैयारी!

2040 तक चांद पर बनने लगेंगे घर, 3D प्रिंटर का होगा इस्‍तेमाल, Nasa की बड़ी तैयारी!

Homes on the moon : वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद पर स्‍ट्रक्‍चर बनाने का लक्ष्‍य साल 2040 तक हासिल किया जा सकता है।

2040 तक चांद पर बनने लगेंगे घर, 3D प्रिंटर का होगा इस्‍तेमाल, Nasa की बड़ी तैयारी!

3D प्रिंटर चंद्रमा की गड्ढे वाली सतह की ऊपरी परत से रॉक चिप्स और खनिज टुकड़ों से बने कंक्रीट का इस्‍तेमाल करेगा।

ख़ास बातें
  • नासा की चांद पर घर बनाने की योजना
  • 3डी प्रिंटर का होगा इस्‍तेमाल
  • साल 2040 तक हो सकता है निर्माण
विज्ञापन
दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां चंद्रमा (moon) पर अपने मिशन भेजना चाहती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) दावा करती है कि उसने बरसों पहले इंसान को चांद पर पहुंचा दिया था। बाकी स्‍पेस एजेंसियों से एक कदम आगे रहते हुए नासा की योजना चंद्रमा पर घर बनाने की है। नासा अब चांद पर लंबे वक्‍त तक रुकना चाहती है। न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स ने आधा दर्जन से ज्‍यादा साइंटिस्‍टों से बात की। उनका मानना है कि चांद पर स्‍ट्रक्‍चर बनाने का लक्ष्‍य साल 2040 तक हासिल किया जा सकता है। इस काम में एक 3D प्रिंटर की मदद ली जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 3D प्रिंटर चंद्रमा की गड्ढे वाली सतह की ऊपरी परत से रॉक चिप्स और खनिज टुकड़ों से बने कंक्रीट का इस्‍तेमाल करेगा। नासा की डायरेक्‍टर ऑफ टेक्‍नॉलजी मैच्‍युरेशन निकी वेरखाइजर के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि हम निर्णायक मोड़ पर हैं और कुछ मायनों में सपने जैसा लगता है। 

मून मिशन के लिए नासा  यून‍िवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। वेरखाइजर ने कहा कि हमें सही समय में सभी लोग मिले हैं। मुझे लगता है कि हम अपने लक्ष्‍य तक पहुंचेंगे। अगर हमने अपनी क्षमताओं को डेवलप कर लिया तो यह काम संभव बनाया जा सकता है। 

नासा की योजना अगले साल ही चांद पर एक 3D प्रिंटर को भेजने की है। फ‍िलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी में इसे रवाना कर दिया जाएगा। नासा ने चंद्रमा के लिए आर्टिमिस (Artemis) मिशन को तैयार किया है। इसका पहला भाग सफल रहा है। अब आर्टेमिस 2 मिशन के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को चांद का चक्‍कर लगाने भेजा जाएगा। यह मिशन भी अगले साल लॉन्‍च हो सकता है। 

मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। ये सभी चंद्रमा तक जाएंगे जरूर, लेकिन वहां लैंड नहीं करेंगे। इंसान को चांद पर उतारने के लिए आर्टिमिस 3 मिशन को रवाना किया जाएगा, जो साल 2025 या 2026 में उड़ान भर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »