• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • क्‍या उत्तर कोरिया ने जंग छेड़ दी है? एक दिन में दागी 23 मिसाइलें, इन देशों में हाई अलर्ट

क्‍या उत्तर कोरिया ने जंग छेड़ दी है? एक दिन में दागी 23 मिसाइलें, इन देशों में हाई अलर्ट

North Korea : बुधवार को दागी गई मिसाइलें अमेरिका और दक्षिण कोरिया की मिल‍िट्री एक्‍सरसाइज की प्रतिक्रिया हो सकती हैं।

क्‍या उत्तर कोरिया ने जंग छेड़ दी है? एक दिन में दागी 23 मिसाइलें, इन देशों में हाई अलर्ट

North Korea : 1948 के बाद से ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली है। ध्‍यान रहे कि 1948 में ही कोरियाई प्रायद्वीप दो देशों में बंट गया था।

ख़ास बातें
  • जापान में अलर्ट जारी किया गया
  • लोगों से घरों में रहने को कहा गया है
  • दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई की है
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। बुधवार को क‍िम जोंग उन (kim jong-un) की सत्ता वाले उत्तर कोरिया (North Korea) ने परीक्षण के नाम पर छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की झड़ी लगा दी। एक के बाद एक 23 मिसाइलें दागे जाने से पड़ोसी देशों दक्षिण कोरिया (South Korea) और जापान (Japan) में अलर्ट वाली स्थिति पैदा हो गई। गुरुवार सुबह भी नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइल दागे जाने की जानकारी मिली है, जिसके बाद जापान में अलर्ट जारी हो गया है। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को बड़ी संख्‍या में मिसाइलें अपने क्षेत्र में आने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या कोरियाई प्रायद्वीप में जंग छिड़ गई है?    

एनबीसी न्यूज ने दक्षिण कोरियाई सेना के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि बुधवार की सुबह उत्तर कोरिया से मिसाइलों का दागा जाना शुरू हुआ। पहले चार मिसाइलों को येलो सागर की ओर लॉन्‍च किया गया। इसके फौरन बाद उत्तर कोरिया ने वॉनसन शहर से पूर्व की ओर 3 और मिसाइलें दागीं।

इनमें से एक मिसाइल उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच समुद्र-सीमा पर बफर जोन में गिरी। दक्षिण कोरिया के लिए यह उकसावे वाली कार्रवाई थी, क्‍योंकि साल 1948 के बाद से ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली है। ध्‍यान रहे कि 1948 में ही कोरियाई प्रायद्वीप दो देशों में बंट गया था।  

बहरहाल, उत्तर कोरिया की तरफ से दागी गई मिसाइलों पर दक्षिण कोरिया ने भी जवाब दिया और अपने F-15K और KF-16 फाइटर जेट्स के जरिए जवाबी हमला बोला। हालांकि उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइलों का दागा जाना नहीं रुका। लगभग 2 दर्जन मिसाइलें फायर की गईं। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।  

मिसाइल टेस्टिंग के नाम पर उत्तर कोरिया लगातार टेस्‍ट कर रहा है। इस साल अबतक उत्तर कोरिया ने 50 से अधिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। इनमें से कुछ लॉन्‍ग रेंज मिसाइलें भी हैं। मार्च में नॉर्थ कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय (intercontinental) बैलिस्टिक मिसाइल को टेस्‍ट किया था, 71 मिनट तक उड़ान भरने के बाद जापान के इलाके में गिरी थी। बुधवार को दागी गई मिसाइलें अमेरिका और दक्षिण कोरिया की मिल‍िट्री एक्‍सरसाइज की प्रतिक्रिया हो सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »