• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • किम जोंग उन ने फ‍िर दी दुनिया को टेंशन! इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से दोगुनी ऊंचाई तक दागी मिसाइल

किम जोंग उन ने फ‍िर दी दुनिया को टेंशन! इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से दोगुनी ऊंचाई तक दागी मिसाइल

North Korea : यह ऊंचाई इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की ऊंचाई से दोगुना अधिक है। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 2017 में जापान के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

किम जोंग उन ने फ‍िर दी दुनिया को टेंशन! इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से दोगुनी ऊंचाई तक दागी मिसाइल

North Korea : मंगलवार को लॉन्च की गई मिसाइल ह्वासोंग -12 (Hwasong-12) थी। यह एक मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।

ख़ास बातें
  • मिसाइल ने मंगलवार को जापान के ऊपर से उड़ान भरी
  • इससे अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों की टेंशन बढ़ गई है
  • मिसाइल ने 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय की
विज्ञापन
उत्तर कोरिया (North Korea) अपने मिसाइल प्रोग्राम से दुनिया के बड़े देशों को परेशान करता रहता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किम जोंग उन (Kim Jong-un) की सत्ता वाले इस देश ने आजतक का सबसे उकसाने वाला मिसाइल परीक्षण किया है। द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अंतरिक्ष में एक मिसाइल भेजी, जिसने मंगलवार को जापान के ऊपर से उड़ान भरी। किम जोंग उन के इस ऐक्‍शन से जापान में हड़कंप मच गया। ऐहतियात बरतते हुए वहां अलर्ट जारी किया गया। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida ) ने उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट की निंदा की है।

बताया जाता है कि मिसाइल ने लगभग 4,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी। वह 1000 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्‍पेस में गई और करीब 22 मिनट हवा में रहने के बाद प्रशांत महासागर में गिर गई। इस टेस्‍ट ने अमेरिका की चिंताओं को बढ़ा दिया है। मंगलवार का किया गया परीक्षण उत्तर कोरिया की क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिश है। बताया जाता है कि उत्तर कोरिया ने इस साल अबतक 40 मिसाइलें लॉन्‍च की हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम्‍स से जुड़े हथियारों को डेवलप करने की क्षमता को सीमित करने की अपनी कोशिशाों को जारी रखेगा। बताया जाता है कि मिसाइल को चीन की सीमा के पास से लॉन्‍च किया गया। यह उत्तर कोरिया के उत्तरी प्रांत से होते हुए निकली और लगभग 1,000 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंच गई। यह ऊंचाई इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की ऊंचाई से दोगुना अधिक है।  

सीएनएन के अनुसार, उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 2017 में जापान के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को लॉन्च की गई मिसाइल ह्वासोंग -12 (Hwasong-12) थी। यह एक मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। उत्तर कोरिया ने इस मिसाइल को आखिरी बार इस साल जनवरी में टेस्‍ट किया था। 

भले ही यह मिसाइल प्रशांत महासागर में लैंड हुई, लेकिन टेस्‍ट के दौरान एक भी गड़बड़ी होती तो इससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बड़ा खतरा हो सकता था। यह मिसाइल जापान के तोहोकू क्षेत्र के ऊपर से होकर गई थी, जहां 80 लाख से ज्‍यादा लोग रहते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »