2025 में दिखेंगे 12 पूर्ण चंद्रमा, 3 सुपरमून, 2 चंद्रग्रहण! नोट कर लें तारीख

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए साल 2025 काफी रोमांचक रहने वाला है।

2025 में दिखेंगे 12 पूर्ण चंद्रमा, 3 सुपरमून, 2 चंद्रग्रहण! नोट कर लें तारीख

इस साल कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं जिनमें 12 पूर्ण चंद्रमा, 3 सुपरमून भी दिखाए देंगे।

ख़ास बातें
  • इस साल कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं
  • इस साल 12 पूर्ण चंद्रमा भी देखने को मिल सकते हैं
  • इनमें तीन 3 सुपरमून और दो चंद्र ग्रहण भी शामिल होंगे
विज्ञापन
खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए साल 2025 भी काफी रोमांचक रहने वाला है। इस साल कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं जिनमें 12 पूर्ण चंद्रमा भी देखने को मिल सकते हैं। इनमें तीन 3 सुपरमून और दो चंद्र ग्रहण भी शामिल होंगे। हरेक फुल मून का अपना खास नाम भी होता है जो कि अक्सर खेती के समय से जुड़ा पाया जाता है। 2025 के सुपरमून की बात करें तो इस साल 3 बार ऐसा होगा जब सुपरमून दिखाई देगा। 

सुपरमून तब दिखाई देता है जब चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखता है और पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर भी होता है। इन दोनों घटनाओं के एक साथ होने से सुपरमून बनता है जिसमें चांद अपने अधिकतम संभावित आकार में पृथ्वी से नजर आता है। इसके अलावा इस साल 2 चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। यहां पर हम आपको 2025 में लगने वाले चंद्र ग्रहण, और सुपरमून की तिथि और समय (via timeanddate.com) बताने जा रहे हैं। यहां पर फुल मून के जो नाम दिए गए हैं वो साधारणतया अमेरिका जैसे देशों में इस्तेमाल किए जाते हैं। 
  • सबसे पहले 13 जनवरी को वॉल्फ मून (Wolf Moon) देखने को मिलेगा जो 5:26 p.m. EST पर देखा जा सकेगा। 
  • 12 फरवरी को स्नो मून (Snow Moon) दिखाई देगा। 
  • 14 मार्च को वॉर्म मून (Worm Moon) देखने को मिलेगा। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा। 
  • 12 अप्रैल को पिंक मून दिखाई देगा। 
  • 12 मई को फ्लावर मून आसमान में देखा जा सकेगा। 
  • 11 जून को स्ट्रॉबेरी मून प्रकट होगा। 
  • 10 जुलाई को बक मून देखा जा सकेगा। 
  • 9 अगस्त को स्टर्जन मून दिखेगा। 
  • 7 सिंतबर को आसमान में कॉर्न मून उदय होगा। इस दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा। 
  • 6 अक्टूबर को हारवेस्ट मून देखा जा सकेगा। 
  • 5 नवंबर को बीवर मून दिखाई देगा। 
  • और आखिरी महीने में, 4 दिसंबर को कोल्ड मून दिखाई देगा। 

इस तरह से साल 2025 में कई तरह की पूर्णिमा होंगीं, जिनमें चांद अपने अलग-अलग और निराले रूपों में प्रकट होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »