NASA ने जारी की ब्रह्मांड की पहली रंगीन हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर, आप भी देखें

जेम्स वेब टेलीस्कोप अंतरिक्ष में प्रक्षेपित सबसे शक्तिशाली दूरबीनों में से एक है। नासा के उप प्रशासक पाम मेलरॉय के एक बयान के अनुसार, इस मिशन में 20 वर्षों तक संचालित करने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ईंधन क्षमता है।

NASA ने जारी की ब्रह्मांड की पहली रंगीन हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर, आप भी देखें

जेम्स वेब टेलीस्कोप अंतरिक्ष में प्रक्षेपित सबसे शक्तिशाली दूरबीनों में से एक है

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी के इस झुंड को SMACS 0723 नाम दिया गया है
  • तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) द्वारा जारी किया गया
  • 12 जुलाई, यानी आज और भी कई तस्वीरों को जारी किया जाएगा
विज्ञापन
क्या आपने कभी सोचा था कि आप बिग बैंग (Big Bang) के बाद बने सबसे शुरुआती ब्रह्मांड को हाई-रिजॉल्यूशन में देख पाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन "जेम्स वेब टेलीस्कोप" (James Webb Telescope) द्वारा ली गई पहली ब्रह्मांड की छवि को जारी किया गया है। यह यूनिवर्स की अब तक देखी गई सबसे हाई-रिजॉल्यूशन फोटो है। इस तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) द्वारा जारी किया गया है। यह ब्रह्मांड की उन कई तस्वीरों में से एक है, जिन्हें 12 जुलाई, यानी आज जारी किया जाना है। गैलेक्सी के इस झुंड को SMACS 0723 नाम दिया गया है।

सोमवार को व्हाइट हाउस में नासा के प्रशासक बिल नेल्सन की मौजूदगी में राष्ट्रपति बाइडेन ने इस तस्वीर को जारी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, "वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली छवि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण का प्रतिनिधित्व करती है। खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए ... और अमेरिका और पूरी मानवता के लिए।"
 

SMACS 0723 की इस तस्वीर को लेकर NASA के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा, "यह हमारे ब्रह्मांड की अब तक की सबसे गहरी तस्वीर है।" उन्होंने जानकारी दी कि अन्य हाई-रिजाल्यूशन कलर फोटो को 12 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिन्हें नासा की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने तस्वीर को जारी करने के दौरान कहा कि "यह हम सभी के लिए एक बहुत ही रोमांचक क्षण है। आज ब्रह्मांड के लिए एक रोमांचक नया अध्याय है।"

जेम्स वेब टेलीस्कोप अंतरिक्ष में प्रक्षेपित सबसे शक्तिशाली दूरबीनों में से एक है। नासा के उप प्रशासक पाम मेलरॉय के एक बयान के अनुसार, इस मिशन में 20 वर्षों तक संचालित करने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ईंधन क्षमता है।

इससे पहले नासा ने बीते शुक्रवार को जेम्स वेब के पहले पांच ब्रह्मांडीय लक्ष्यों का खुलासा किया था, जिनमें कैरिना नेबुला, WASP-96b, दक्षिणी रिंग नेबुला, स्टीफन की पंचक और SMACS 0723 शामिल थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »