• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Juice Mission : बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं की खोज में आज लॉन्‍च हो रहा ‘जूस’ मिशन, 8 साल तो स्‍पेसक्राफ्ट को पहुंचने में लग जाएंगे, जानें इसके बारे में सबकुछ

Juice Mission : बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं की खोज में आज लॉन्‍च हो रहा ‘जूस’ मिशन, 8 साल तो स्‍पेसक्राफ्ट को पहुंचने में लग जाएंगे, जानें इसके बारे में सबकुछ

Juice Mission : यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) फ्रेंच गुयाना में अपने स्पेसपोर्ट से एरियान 5 लॉन्चर पर ‘जूस मिशन’ (Juice mission) लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Juice Mission : बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं की खोज में आज लॉन्‍च हो रहा ‘जूस’ मिशन, 8 साल तो स्‍पेसक्राफ्ट को पहुंचने में लग जाएंगे, जानें इसके बारे में सबकुछ

Photo Credit: ESA

Juice Mission : इस मिशन का मकसद हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह और उसके बर्फीले चंद्रमाओं की विस्तृत खोज करना है, जहां का वातावरण रहने लायक हो सकता है।

ख़ास बातें
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी लॉन्‍च करने जा रही मिशन
  • बृहस्‍पति ग्रह पर अबतक सिर्फ 2 स्‍पेसक्राफ्ट पहुंचे हैं
  • नासा भी इस साल बृहस्‍पति के लिए मिशन लॉन्‍च करने वाली है
विज्ञापन
अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया के लिए आज एक बड़ा दिन है। हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) और उसके चंद्रमाओं को एक्‍सप्‍लोर करने के लिए एक मिशन लॉन्‍च होने जा रहा है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) फ्रेंच गुयाना में अपने स्पेसपोर्ट से एरियान 5 लॉन्चर पर ‘जूस मिशन' (Juice mission) लॉन्च करने के लिए तैयार है। खास बात है कि आज लॉन्‍च होने के बाद ‘जूस' को बृहस्‍पति तक पहुंचने में 8 साल लग जाएंगे। सबकुछ सही रहा, तो ‘जूस' साल 2031 में बृहस्‍पति तक पहुंच सकता है। इस मिशन का मकसद हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह और उसके बर्फीले चंद्रमाओं की विस्तृत खोज करना है, जहां का वातावरण रहने लायक हो सकता है। 
 

सिर्फ 2 स्‍पेसक्राफ्ट अबतक पहुंचे हैं बृहस्‍पति पर 

रिपोर्टों के अनुसार, बृहस्‍पति ग्रह पर सिर्फ दो स्‍पेसक्राफ्ट अबतक पहुंच सके हैं। इनमें पहला है गैलीलियो प्रोब (Galileo probe)। इसने 1995 से 2003 के बीच बृहस्‍पति ग्रह की परिक्रमा की थी। वहीं, जूनो (Juno) जिसे साल 2011 में लॉन्‍च किया गया था, साल 2016 में बृहस्‍पति पर पहुंचा और उसकी परिक्रमा कर रहा है। हाल ही में जूनो ने बृहस्‍पति की 50 परिक्रमाएं पूरी की हैं। 
 

नासा भेजने वाली है एक और मिशन 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी बृहस्‍पति ग्रह पर एक मिशन भेजने वाली है। जानकारी के अनुसार, नासा का यूरोपा क्लिपर (Europa Clipper) इस साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च होने वाला है। खास बात है कि यह यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के ‘जूस' से पहले ही बृहस्‍पति पर पहुंच जाएगा। यूरोपा क्लिपर साल 2030 में बृहस्‍पति पर पहुंच सकता है, जबकि उसके एक साल बाद जूस हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह पर पहुंचेगा। यूरोपा क्लिपर का मकसद विशेषतौर पर बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘यूरोपा' को स्‍टडी करना है।   
 

जूस मिशन से क्‍या होगा हासिल? 

जूस का पूरा नाम जुपिटर आइसी मून्स एक्सप्लोरर मिशन है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के अनुसार, जूस स्‍पेसक्राफ्ट में लगे उपकरणों की मदद से ना सिर्फ बृहस्‍पति को एक्‍सप्‍लोर किया जाएगा, बल्कि उसके तीन चंद्रमाओं - गेनीमेड, कैलिस्टो और यूरोपा की भी बारीकी से जांच होगी। वैज्ञानिकों को लगता है कि बृहस्‍पति के चंद्रमाओं की सतह के नीचे पानी के महासागर हैं। यह एक वजह इन उपग्रहों को रहने लायक बना सकती है। भारतीय समय के अनुसार, जूस मिशन की लॉन्चिंग आज शाम साढ़े 5 बजे के आसपास हो सकती है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »