Elon Musk की SpaceX ने अंतरिक्ष में लॉन्च किए 46 और नए सैटेलाइट्स

रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च किए गए ये नए सैटेलाइट्स ग्रुप 3 का हिस्सा हैं। ये एक शैल यानि सुरक्षा कवच के अंदर परिक्रमा करेंगे क्योंकि ऑर्बिट में पिछले साल नवंबर में रूस के एंटी सैटेलाइट्स टेस्ट के दौरान बिखरे मलबे से इनके टकराने की संभावना है।

Elon Musk की SpaceX ने अंतरिक्ष में लॉन्च किए 46 और नए सैटेलाइट्स

SpaceX इसके पहले दो अन्य ग्रुप 3 सैटेलाइट्स को जुलाई में लॉन्च कर चुकी है

ख़ास बातें
  • लॉन्च किए गए ये नए सैटेलाइट्स ग्रुप 3 का हिस्सा हैं
  • ये एक शैल यानि सुरक्षा कवच के अंदर परिक्रमा करेंगे
  • Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से 46 सैटलाइट अंतरिक्ष में छोड़े गए
विज्ञापन
अरबपति Elon Musk की स्पेस कंपनी SpaceX ने Starlink सैटेलाइट का एक और जत्था अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया है। स्पेसएक्स ने ये सैटेलाइट शुक्रवार को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर दिए। कंपनी ने इनके लॉन्च के बारे में Twitter हैंडल के माध्यम से जानकारी दी। स्पेसएक्स स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है और यह अपने सैटेलाइट्स की संख्या लगातार बढ़ाती जा रही है, ताकि दुनिया के उन कोनों में भी सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट की पहुंच हो जाए, जहां तक वायर्ड इंटरनेट की पहुंच संभव नहीं है। 

SpaceX ने एक रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी दी कि Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से 46 सैटलाइट अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं। इन्हें Space Launch Complex 4 East (SLC-4E) स्टेशन से ऑर्बिट में स्थापित किया गया है। यह स्टेशन कैलिफॉर्निया के वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस में स्थित है। लॉन्च के 9 मिनट बाद रॉकेट प्रशांत महासागर में एक ड्रोन शिप पर लैंड हुआ। कुछ ही देर में इसे वहां से लिफ्ट कर लिया गया। सेकंड स्टेज में 63 मिनट बाद सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में स्थापित करना था, जिसके पहले लाइव स्ट्रीम को बंद कर दिया गया। 

SpaceNews की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च किए गए ये नए सैटेलाइट्स ग्रुप 3 का हिस्सा हैं। ये एक शैल यानि सुरक्षा कवच के अंदर परिक्रमा करेंगे क्योंकि ऑर्बिट में पिछले साल नवंबर में रूस के एंटी सैटेलाइट्स टेस्ट के दौरान बिखरे मलबे से इनके टकराने की संभावना है। स्पेस ट्रैकिंग कंपनी COMSPOC ने हाल ही में एक ऐसे ही टकराव की घटना का खुलासा किया था जिसमें 841 स्टारलिंक सैटेलाइट्स के प्रभावित होने की बात कही गई थी। ये 841 सैटेलाइट्स स्पेसएक्स के पूरे सैटेलाइट तारामंडल का 30 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। 

SpaceX ने अभी तक किसी स्टारलिंक सैटेलाइट के प्रभावित होने की बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन पिछले दिनों कंपनी ने स्पेस में फैले मलबे के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसके सैटेलाइट्स स्पेसक्राफ्ट या बिखरे मलबे के करीब आ रहे हैं। Teslarati के अनुसार, Group 3 को 97.6 डिग्री की इनक्लाइनेशन पर और 347 मील यानि 560 किलोमीटर के एल्टीट्यूड पर स्थापित किया गया है। SpaceX इसके पहले ही दो अन्य ग्रुप 3 सैटेलाइट्स को 10 जुलाई और 22 जुलाई को वेंडनबर्ग से ऑर्बिट में भेज चुकी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »