• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के पास आ रहा ‘दूसरा चंद्रमा’, 29 सितंबर से शुरू करेगा परिक्रमा, जानें पूरा मामला

पृथ्‍वी के पास आ रहा ‘दूसरा चंद्रमा’, 29 सितंबर से शुरू करेगा परिक्रमा, जानें पूरा मामला

अमेरि‍की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अनुमान लगाया है कि इस वीक‍ेंड यानी रविवार 29 सितंबर को पृथ्‍वी को उसका ‘दूसरा चंद्रमा’ नजर आएगा।

पृथ्‍वी के पास आ रहा ‘दूसरा चंद्रमा’, 29 सितंबर से शुरू करेगा परिक्रमा, जानें पूरा मामला

यह दो महीने तक पृथ्‍वी के साथ रहकर 25 नवंबर को हमारे ग्रह से दूर चला जाएगा।

ख़ास बातें
  • एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाने वाला है
  • इसे हमारे ग्रह का दूसरा चंद्रमा कहा जा रहा है
  • नवंबर तक पृथ्‍वी के आसपास रहेगा एस्‍टरॉयड
विज्ञापन
Earth Second Moon : अमेरि‍की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अनुमान लगाया है कि इस वीक‍ेंड यानी रविवार 29 सितंबर को पृथ्‍वी को उसका ‘दूसरा चंद्रमा' नजर आएगा। ज्‍यादा हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि ये ‘दूसरा चंद्रमा' एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) है, जिसका नाम 2024 PT5 रखा गया है। इसे सेकंड मून इसलिए कहा जा रहा है, क्‍योंकि एस्‍टरॉयड अगले कुछ महीनों तक हमारे पृथ्‍वी के पास घूमता रहेगा।    

स्‍पेसडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एस्‍टरॉयड 2024 PT5 को इस साल 25 नवंबर तक पृथ्‍वी के पास देखा जा सकेगा। यह एस्‍टरॉयड, अर्जुन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट का हिस्‍सा है। वह स्‍पेस चट्टानों से बनी एक बेल्‍ट है, जो पृथ्‍वी की कक्षा के बराबर एक कक्षा में सूर्य से करीब 150 मिलियन किलोमीटर की औसत दूरी पर है। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि अर्जुन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में मौजूद कुछ ऑब्‍जेक्‍ट्स पृथ्‍वी के बहुत करीब आ सकती हैं। अभी जो एस्‍टरॉयड आ रहा है, वह पूरी तरह से पृथ्‍वी का चक्‍कर नहीं लगाएगा, लेकिन नवंबर तक हमारे ग्रह के करीब रहेगा।  

2024 PT5 की बड़ी बातें 
2024 PT5 के नाम से पता चलता है कि इसे इसी साल खोजा गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये पहली बार पृथ्‍वी की कक्षा में आया है। 29 सितंबर से यह हमारे ग्रह का चक्‍कर लगाने लगेगा। यह दो महीने तक पृथ्‍वी के साथ रहकर 25 नवंबर को हमारे ग्रह से दूर चला जाएगा। 

2024 PT5 को पहली बार 7 अगस्त को देखा गया था। इसका आकार एक बड़े कमरे के बराबर 37 फीट तक है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2013 में भी एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आया था। हालांकि वह स्‍पेस में फट गया था। 2024 PT5 को लेकर अनुमान है कि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। यह हमारे ग्रह से करीब 42 लाख किलोमीटर दूर परिक्रमा करेगा। 

2024 PT5 को नग्‍न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। इसके देखने के लिए टेलिस्‍कोप की जरूरत होगी। क्‍योंकि यह पृथ्‍वी के गुरुत्‍वाकर्षण की वजह से खिंचा चला आया, इसलिए साइंटिस्‍ट इस एस्‍टरॉयड को पकड़ी गई मक्‍खी भी कह रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »