• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मक्खन के माफ‍िक मुलायम है पृथ्‍वी का ‘दिल’! रिसर्च में मिली चौंकाने वाली जानकारी, जानें

मक्खन के माफ‍िक मुलायम है पृथ्‍वी का ‘दिल’! रिसर्च में मिली चौंकाने वाली जानकारी, जानें

earth is soft as butter : टेक्सास यूनिवर्सिटी और चीन के कुछ सहयोगियों ने मिलकर यह स्‍टडी की है।

मक्खन के माफ‍िक मुलायम है पृथ्‍वी का ‘दिल’! रिसर्च में मिली चौंकाने वाली जानकारी, जानें

वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्‍वी के इनर कोर के नरम होने की वजह परमाणुओं की अतिसक्रियता (hyperactive) हो सकती है।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी को लेकर वैज्ञानिकों को मिली नई जानकारी
  • पृथ्‍वी का इनर कोर बहुत अधिक नरम हो सकता है
  • नई रिसर्च के पृथ्‍वी के चुंबकीय क्षेत्र पर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
वैज्ञानिक हमेशा से यह मानते आए हैं कि हमारी पृथ्‍वी का इनर कोर (Earth's inner core) किसी ठोस धातु के गोले की तरह है। लेकिन एक नई रिसर्च ठीक इसके उलट बात कह रही है। वैज्ञानिकों की एक टीम को पता लगा है कि हमारी पृथ्‍वी का इनर कोर बहुत अधिक नरम यानी सॉफ्ट हो सकता है बिलकुल मक्‍खन की तरह। टेक्सास यूनिवर्सिटी और चीन के कुछ सहयोगियों ने मिलकर यह स्‍टडी की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्‍वी के इनर कोर के नरम होने की वजह परमाणुओं की अतिसक्रियता (hyperactive) हो सकती है। ये परमाणु हमारी कल्‍पना से भी ज्‍यादा मूव करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्‍टडी यह समझने में मदद कर सकती है कि पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र इतना बेहतर क्‍यों है। 

खास बात है कि यह स्‍टडी लैब में की गई। बहुत ज्‍यादा तापमान और प्रेशर के कारण पृथ्‍वी के इनर कोर का सैंपल नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में वैज्ञानिकों की टीम ने लैब में ही पृथ्‍वी के इनर कोर जैसे प्रेशर को क्रिएट किया। वह जानना चाहते थे कि ऐसे हाल में लोहे के परमाणु कैसा बिहेव करते हैं। 

वैज्ञानिकों को जो डेटा मिला, उसे कंप्‍यूटर लर्निंग प्रोग्राम में डाला गया। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिली कि लोहे के परमाणु किसी संरचना के अंदर कैसे मूव करते हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टडी के सह-लेखक जंग फू-लिन ने कहा कि रिजल्‍ट से पता चलता है कि इनर कोर के अंदर परमाणु हमारी सोच से ज्‍यादा मूव कर सकते हैं। कई परमाणु यानी atoms ग्रुप में भी मूव करते हैं। 

परमाणुओं की यह स्‍पीड हमारी पृथ्‍वी के इनर कोर को कम कठोर बनाती है। यह बताती है कि इनर कोर क्‍यों नरम है। वैज्ञानिकों ने पाया कि पृथ्वी का केंद्र यानी इनर कोर बेहद नरम है जितना नरम हमारे किचन में रखा मक्‍खन होता है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि ठोस लोहा पृथ्‍वी के अंदर नरम हो जाता है, क्‍योंकि उसके परमाणु बहुत ज्‍यादा स्‍पीड से बढ़ते हैं। नई खोज से यह जानने में मदद मिल सकती है कि यह पृथ्‍वी को चुंबकीय क्षेत्र पैदा करने में कैसे मदद करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »