• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सुनीता विलियम्‍स को अंतरिक्ष में रोककर गलती कर दी Nasa ने? स्‍टारलाइनर की लैंडिंग से उठा सवाल

सुनीता विलियम्‍स को अंतरिक्ष में रोककर गलती कर दी Nasa ने? स्‍टारलाइनर की लैंडिंग से उठा सवाल

स्‍टारलाइनर को जून में 10 दिनों के सफर पर भेजा गया था। उसमें सवार होकर सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर, ISS (इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन) पर गए थे।

सुनीता विलियम्‍स को अंतरिक्ष में रोककर गलती कर दी Nasa ने? स्‍टारलाइनर की लैंडिंग से उठा सवाल

Photo Credit: Nasa

आखिरी वक्‍त में नासा और बोइंग ने सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर को वापसी को टाल दिया था।

ख़ास बातें
  • स्‍टारलाइन कैप्‍सूल बिना क्रू के धरती पर लौटा
  • नासा ने टाल दी थी सुनीता विलियम्‍स की वापसी
  • अगर वह आई होतीं, तो एक सेफ लैंडिंग होती
विज्ञापन
Sunita Williams Starliner : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर 3 महीने से ज्‍यादा टाइम अटके रहने के बाद स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट (Starliner) धरती पर लौट आया है। बोइंग के स्‍पेसक्राफ्ट ने पिछले वीकेंड न्‍यू मैक्सिको के वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में लैंडिंग की थी। वह एक सॉफ्ट लैंडिंग थी। स्‍टारलाइनर के पृथ्‍वी पर आने के बाद नासा और बोइंग ने राहत की सांस ली। आखिरी वक्‍त तक एजेंसियां संशय में थीं कि मिशन का क्‍या होगा। स्‍टारलाइनर को जून महीने में 10 दिनों के सफर पर भेजा गया था। उसमें सवार होकर सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर, ISS (इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन) पर गए थे।   

स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी आने के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर रोकना पड़ गया। अब माना जा रहा है कि अगर दोनों यात्री स्‍टारलाइनर से लौटे होते तो सकुशल होते। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में नासा कमर्शल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर, स्‍टीव स्टिच का कहना है कि स्टारलाइनर की बिना क्रू की लैंडिंग उम्मीद के मुताबिक ही हुई। स्‍पेसक्राफ्ट ने ठीक उसी तरह लैंडिंग की, जैसा नासा और बोइंग ने इसे डिजाइन किया था। 

उन्‍होंने कहा कि अगर स्‍पेसक्राफ्ट में क्रू सवार होता, तो स्‍पेस स्‍टेशन से हम उसी तरह अनडॉक होते, जैसे हुए। प्‍लान के अनुसार ही डीऑर्बिट बर्न करते और पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करते। इसलिए हमारा मानना है कि क्रू के साथ भी यह एक सेफ और सफल लैंडिंग होती। 

हालांकि आखिरी वक्‍त में नासा और बोइंग ने सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर को वापसी को टाल दिया था। यह फैसला स्‍पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी की वजह से लिया गया। नासा और बोइंग, स्‍टारलाइनर की वापसी को लेकर कन्‍फर्म नहीं थे। थोड़ी सी भी गड़बड़ी होने पर यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। 

सुनीता और बुच को अब कुछ महीनों तक स्‍पेस में रहना होगा। उनकी वापसी नासा के क्रू-9 मिशन के साथ होगी, जिसे इस महीने लॉन्‍च किया जाना है। यह मिशन अगले साल फरवरी या मार्च में पृथ्‍वी पर लौटेगा। इतने दिनों तक स्‍पेस में रहने के बावजूद सुनीता और बुच सबसे ज्‍यादा वक्‍त तक स्‍पेस में रहने वाले एस्‍ट्रोनॉट नहीं बन पाएंगे। यह रिकॉर्ड एक रूसी अंतरिक्ष यात्री के नाम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »