चिंपाजी को वर्षों तक याद रहते हैं चेहरे, स्टडी में हुआ खुलासा

इस स्टडी में पाया गया है कि चिंपाजी और बोनबोस में चेहरों को पहचानने की क्षमता होती है और वे 26 वर्षों तक अलग रहने के बाद भी चेहरे पहचान सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • चिंपाजी और बोनबोस में चेहरों को पहचानने की क्षमता होने का पता चला है
  • वे अपने समूह के पुराने साथियों को अजनबियों की तुलना में अधिक देखते हैं
  • इनके पास लंबी-अवधि की मेमोरी होने का संकेत मिला है

वे 26 वर्षों तक अलग रहने के बाद भी चेहरे पहचान सकते हैं

मनुष्यों में बहुत कम आयु से चेहरों को पहचानने और उन्हें याद रखने की क्षमता होती है। नवजात शिशु अक्सर चेहरों को देखने की अपनी पसंद दिखाते हैं। उनके बड़े होने के साथ ही यह क्षमता भी बेहतर हो जाती है। चेहरे को पहचानना एक समग्र प्रक्रिया होती है। इसमें दिमाग व्यक्तिगत विशेषताओं के बजाय चेहरों को एक समग्र तौर पर याद रखता है। 

लोगों को याद रखने की क्षमता के कारण मनुष्य लंबी अवधि तक मेलजोल रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि वानरों में यह क्षमता किस प्रकार की होती है। हाल ही में Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित एक स्टडी में इसे लेकर कुछ दिलचस्प निष्कर्ष दिए हैं। इसमें बताया गया है कि चिंपाजी और बोनबोस में चेहरों को पहचानने की क्षमता होती है और वे 26 वर्षों तक अलग रहने के बाद भी चेहरे पहचान सकते हैं। रिसर्चर्स ने एक आई ट्रैकिंग टेस्ट के जरिए पाया है कि चिंपाजी और बोनबोस अपने समूह के पुराने साथियों को अजनबियों की तुलना में देखने के लिए अधिक समय लगाते हैं। 

इससे चेहरे को पहचानने की चिंपाजियों की लंबी-अवधि की मेमोरी का संकेत मिलता है। इसमें एक दिलचस्प बात यह है कि चेहरे की ओर देखने की उनकी अवधि उनके पिछले संबंधों की स्थिति के साथ जुड़ती दिखती है। वे उन चेहरों को ज्यादा देर तक देखते हैं जिनके साथ उनकी निकटता होती है। इन निष्कर्षों से यह माना जा सकता है कि मनुष्यों की लंबी अवधि की उत्कृष्ट मेमोरी की क्षमता चिंपाजी और बोनबोस में भी हो सकती है। इसके पीछे करोड़ों वर्ष पूर्व उनके साझा पूर्वज होने का कारण भी हो सकता है। 

इस रिसर्च की पहली लेखिका Laura Lewis अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से जुड़ी हैं। Lewis ने The Guardian को बताया, "इन निष्कर्षों से चिंपाजी और बोनबोस के पास लंबी-अवधि की मेमोरी होने का पता चला है। वानरों की मेमोरी पर उनके सामाजिक संबंधों का असर होने का भी इस स्टडी से संकेत मिला है। यह हैरान करने वाली बात है कि इस सामाजिक मेमोरी की अवधि और प्रकार मनुष्यों की लंबी-अवधि की मेमोरी के लगभग समान है।" इससे पहले कुछ स्टडीज में चिंपाजियों के पास मनुष्यों के समान प्रतिक्रिया देने की कुछ क्षमता का पता चला था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Science, Observation, Study, Faces, Data, Researchers, Demand, Groups, chimpanzee, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.