Faces

Faces - ख़बरें

  • कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में नीले रंग का स्मार्टफोन दिखाई दिया, जिसके बाद उनके फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फोन के रंग और साइज को देखते हुए इसके iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें Pro Max वेरिएंट होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे, Face ID और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के फोन के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
    Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के साथ हुई है और योग्य Visa व Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। इसके बाद यूजर्स iPhone और Apple Watch की मदद से NFC वाले PoS टर्मिनल पर Tap-to-Pay पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट के दौरान Face ID, Touch ID या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा। Apple Pay के जरिए कुछ ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इस सर्विस में कार्ड की असली डिटेल मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
    Apple के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में लॉन्च होने वाला iPhone Fold, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ दस्तक देगा। हालांकि, Apple ने अभी तक इसके नाम, फीचर्स या किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों में इस फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Fold और iPhone Ultra बताया जा रहा है।  एप्पल ने इस आईफोन को स्लिम बनाने के लिए कई समझौते हुए किए होंगे, जिसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो कि iPhone 18 Pro मॉडल की तुलना में इस फोल्डेबल में नहीं हो सकते हैं।
  • बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
    Microduck एक छोटा दो पैरों वाला AI रोबोट है, जिसे Pollen Robotics ने तैयार किया है। इसका वजन करीब 780 ग्राम और लंबाई लगभग 25 सेंटीमीटर है। रोबोट में 15 मोटर के साथ कैमरा, LiDAR, माइक्रोफोन और कई सेंसर दिए गए हैं। यह चलने, बैठने, गेंद को किक करने और गिरने के बाद खुद खड़े होने जैसी गतिविधियां कर सकता है। इसकी खासियत यह है कि डेवलपर Reinforcement Learning के जरिए इसे नए काम सिखा सकते हैं। Microduck की शुरुआती कीमत 399 डॉलर है। इसे खास तौर पर AI और रोबोटिक्स के प्रयोगों के लिए तैयार किया गया है, न कि सामान्य घरेलू कामों के लिए।
  • देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
    देश की राजधानी समेत कई शहरों में H1N1 वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं, जिससे बचाव के लिए लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर निकलना चाहिए। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान देना जरूरी है। ऑनलाइन कई मास्क के विकल्प मौजूद हैं, जो कि इस वायरस के साथ-साथ प्रदूषण से भी बचाव प्रदान करते हैं।
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
    UIDAI ने 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। अब Aadhaar से जुड़ी मोबाइल सेवाओं के लिए यूजर्स को नया Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा। नया ऐप Face Authentication, QR Code के जरिए Aadhaar शेयरिंग, Biometric Lock/Unlock और बेहतर प्राइवेसी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Authentication History, Credential Management और एक डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर का नाम जरूर जांचने की सलाह दी है।
  • Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
    Google Chrome यूजर्स को पासवर्ड सेव करने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार यूजर किसी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में Chrome के Google Password Manager की मदद से सेव किए गए पासवर्ड्स देखे जा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और PC तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पासवर्ड देखने के लिए यूजर को फिंगरप्रिंट, Face ID, PIN या सिस्टम पासवर्ड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। इसके बाद सेव किए गए पासवर्ड्स तक पहुंचा जा सकता है।
  • iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
    iPhone 18 सीरीज के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं बचा है। तीसरी तिमाही में यह सीरीज दस्तक दे सकती है। सीरीज में हमेशा की तरह कंपनी का फोकस इसके प्रो मॉडल्स पर रहेगा। जिसमें iPhone 18 Pro, और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकता है।
  • iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
    iPhone 20 का रेंडर बताता है कि फोन का डिजाइन आईफोन का इतिहास बदल कर रख देगा। फोन में बेजल रहित डिजाइन नजर आ रहा है। फोन के फ्रंट और रियर में सभी कोनों पर ग्लास दिया गया है। फोन में अंडर-डिस्प्ले Face ID होगा। रोचक रूप से फोन में कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।
  • New Aadhaar App: आधार ऐप के डाउनलोड 2 करोड़ के पार! जानें फायदे
    नई आधार ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि लॉन्च के बाद से New Aadhaar App को 21 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।
  • iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
    iPhone 18 Pro का डिजाइन कथित तौर पर लीक हो गया है। अर्ली एपल की मानें तो 18 प्रो आईफोन के डाइनेमिक आइलैंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन का प्रोटोटाइप ऑनलाइन लीक हुआ है जिसमें फ्रंट में काफी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
  • Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
    Paytm ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या Face ID के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार्डलेस ATM कैश विदड्रॉल की सुविधा भी शुरू की है, जिसमें QR कोड स्कैन करके बिना कार्ड पैसे निकाले जा सकते हैं। NPCI गाइडलाइन्स के मुताबिक, बायोमेट्रिक पेमेंट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5,000 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान पेमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए लाया गया है।
  • UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
    UPI पेमेंट का अंदाज एकदम से बदल गया है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी ने एक और कमाल कर दिया है। UPI पेमेंट करने के लिए अब से पहले आप जो 4 या 6 अंकों वाला पिन (PIN) इस्तेमाल करते थे अब वो झंझट खत्म हो गया है। अगर आप चाहते हैं तो अपने फिंगरप्रिंट, या फेस आईडी (Face ID) की मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
  • iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स
    Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर शुरुआती लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन मॉडल्स में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है, जिससे Dynamic Island हट सकता है। फोन में A20 Pro चिपसेट दिए जाने की भी चर्चा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। कैमरा के लिए मैकेनिकल आईरिस और नया स्टैक्ड सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max में करीब 5100mAh बैटरी मिलने की भी खबर है।
  • iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
    Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, के 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किताब की तरह खुलने वाला डिवाइस होगा, जिसमें 5.5 इंच आउटर और करीब 7.8 इंच इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम, लिक्विड मेटल हिंज और डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। Face ID की जगह साइड Touch ID मिल सकता है। कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।

Faces - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »