Chandrayaan 4 : चंद्रयान 4 करेगा कमाल! चांद से 2-3 किलो मिट्टी-पत्‍थर लाएगा धरती पर

Chandrayaan 4 : ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय स्‍पेस किसी खगोलीय पिंड से सैंपल जुटाएगा।

Chandrayaan 4 : चंद्रयान 4 करेगा कमाल! चांद से 2-3 किलो मिट्टी-पत्‍थर लाएगा धरती पर

जो भी टेक्‍नॉलजी इसमें इस्‍तेमाल की जाएगी, वो मेड इन इंडिया होगी।

ख़ास बातें
  • साल 2029 तक लॉन्‍च हो सकता है चंद्रयान 4 मिशन
  • इस बार चांद से सैंपल पृथ्‍वी पर लाने की तैयारी
  • दो हिस्‍सों में इस मिशन को लॉन्‍च किया जा सकता है
विज्ञापन
Chandrayaan 4 : चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी ने चंद्रयान-4 मिशन में तेजी ला दी है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) इसे पूरा करने में जुटी है। चंद्रयान-4 मिशन को साल 2029 तक लॉन्‍च करने का लक्ष्‍य है। इसकी अनुमानित लागत 2,104.06 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रयान-4 मिशन इसलिए खास होने वाला है क्‍योंकि यह चांद से 2 से 3 किलो सैंपल लेकर लौटेगा। ऐसा पहली बार होगा जब कोई भारतीय स्‍पेस किसी खगोलीय पिंड से सैंपल जुटाएगा। 

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-4 मिशन में 5 मॉड्यूल शामिल होंगे। ये हैं- एसेंडर मॉड्यूल (AM), डिसेंडर मॉड्यूल (DM), री-एंट्री मॉड्यूल (RM), ट्रांसफर मॉड्यूल (TM) और प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM)। 

रिपोर्ट के अनुसार, इन मॉडलों को दो LVM3 रॉकेट की मदद से अलग-अलग लॉन्‍च किया जाएगा। एक बयान में इसरो ने बताया है कि चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद डिसेंडर मॉड्यूल में लगा रोबोटिक आर्म सैंपल जुटाने का काम शुरू कर देगा। वह 2 से 3 किलो सैंपल इकट्ठा करेगा। सैंपल को एक कंटेनर में ट्रांसफर किया जाएगा। कंटेनर को सील कर दिया जाएगा, ताकि पृथ्‍वी पर वापस लाने के दौरान वह किसी चीज के संपर्क में ना आए। 

मिशन की खास बात यह भी है कि जो भी टेक्‍नॉलजी इसमें इस्‍तेमाल की जाएगी, वो मेड इन इंडिया होगी। 
 

दो हिस्‍सों में लॉन्‍च होगा मिशन? 

इसरो पहले भी बता चुकी है कि चंद्रयान-4 की वजन क्षमता इसरो के पास मौजूद सबसे पावरफुल रॉकेट से ज्‍यादा हो सकती है। इस वजह से मिशन को दो हिस्‍सों में लॉन्‍च करने की तैयारी है। ऐसा होता है तो यह दुनिया का पहला मिशन होगा, जिसे दो भागों में उड़ाया जाएगा और स्‍पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में जोड़ा जाएगा।   

अगर यह मिशन सफल होता है तो इसरो दुनिया में इतिहास रच देगा। अभी तक दुनिया के तीन देश- अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा से सैंपल लेकर वापस आ पाए हैं। भारत भी ऐसा कर लेता है, तो उसकी उपलब्‍धि एकदम अलग होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »