• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 741 दिन में सूर्य का चक्कर लगाने वाला 'फुटबाल स्टेडियम' जितना बड़ा एस्टरॉयड आ रहा धरती की ओर!

741 दिन में सूर्य का चक्कर लगाने वाला 'फुटबाल स्टेडियम' जितना बड़ा एस्टरॉयड आ रहा धरती की ओर!

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं।

741 दिन में सूर्य का चक्कर लगाने वाला 'फुटबाल स्टेडियम' जितना बड़ा एस्टरॉयड आ रहा धरती की ओर!

Photo Credit: istock

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं।

ख़ास बातें
  • साइंटिस्ट कहते हैं कि एस्टरॉयड अपने आप में अनोखे हैं।
  • एस्टरॉयड 2019 LH5 को संभावित रूप से खतरनाक घोषित किया गया है।
  • इससे पहले यह 27 जून 2021 में धरती के करीब आया था।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में हमारा सौरमंडल 4.6 अरब साल पहले बना बताया जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, सौरमंडल का जन्म एक बड़े गैस के बादल, जिसे नेब्युला भी कहते हैं, के अंदर विस्फोट से हुआ था। इस विस्फोट से ही हमारा सूर्य बना, और उसके चारों ओर घूमने वाले ग्रह बने। लेकिन इन सभी खगोलीय पिंडों के साथ ही कुछ टुकड़े भी सौरमंडल में बिखरे रह गए, जिन्हें एस्टरॉयड के रूप में जाना जाता है। स्पेस एक्टिविटी पर स्टडी करने वाले साइंटिस्ट कहते हैं कि एस्टरॉयड अपने आप में अनोखे हैं। इनमें सौरमंडल के जन्म तक का इतिहास छुपा हो सकता है। इन दिनों एस्टरॉयड धरती के करीब से गुजर रहे हैं जो कि पृथ्वी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। 

नासा ने आज यानि 7 जुलाई के लिए एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। नासा की जेट प्रॉ़पल्शन लेबोरेटरी ने एस्टरॉयड 2019 LH5 (Asteroid 2019 LH5) के लिए अलर्ट दिया है। यह भीमकाय चट्टान आज धरती की ओर बढ़ रही है। इसका साइज डराने वाला है। JPL के अनुसार, यह 880 फीट का एस्टरॉयड है। इसके आकार की तुलना एक स्टेडियम से की गई है। यह जब धरती के करीब से गुजरेगा तो सबसे करीबी बिंदु पर यह हमारे ग्रह से 5,710,000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। 

Asteroid 2019 LH5 से धरती को खतरा हो सकता है। स्पेसरेफरेंस के अनुसार, नासा ने एस्टरॉयड 2019 LH5 को संभावित रूप से खतरनाक घोषित किया है। यह एस्टरॉयड 741 दिन में सूर्य का चक्कर पूरा करता है। इसके व्यास के बारे में कहा गया है कि यह 0.47 किलोमीटर है। यानि कि लगभग आधे किलोमीटर जितनी चौड़ी चट्टान है ये। इससे पहले यह 27 जून 2021 में धरती के करीब आया था। आज 7 जुलाई को यह फिर से धरती के करीब आ रहा है। और इसके बाद यह 3 फरवरी 2044 को फिर से धरती के इतने ही करीब होगा। देखें इसका ऑर्बिट कैसे धरती के ऑर्बिट को काट रहा है, और धरती से कितने करीब से होकर गुजरने वाला है- 
gasl8h8

एस्टरॉयड 2019 LH5 धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है
Photo Credit: Spacereference

पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। अभी तक 13 एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं। जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है। क्योंकि इनके साथ संभावना बताई गई है कि ये अपनी दिशा बदल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »