• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid : 88 हजार किलोमीटर की स्‍पीड से बिल्डिंग जितनी बड़ी चट्टान आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही? जानें

Asteroid : 88 हजार किलोमीटर की स्‍पीड से बिल्डिंग जितनी बड़ी चट्टान आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही? जानें

यह एस्‍टरॉयड लगभग 88 हजार 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है।

Asteroid : 88 हजार किलोमीटर की स्‍पीड से बिल्डिंग जितनी बड़ी चट्टान आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही? जानें

पृथ्‍वी से इसकी नजदीकी दूरी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा है।

ख़ास बातें
  • बिल्डिंग जितना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • आज गुजरेगा हमारे पृथ्‍वी के नजदीक से
  • 280 फुट है आकार, संभावित रूप से खतरनाक
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। एक के बाद एक कई चट्टानी आफतें हमारे ग्रह के नजदीक से गुजर रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया है कि आज यानी मंगलवार को मल्‍टीस्‍टोरी बिल्डिंग जितना बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास आएगा। इसका नाम है एस्‍टरॉयड (2023 TW6)। 280 फुट आकार यह एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा, तब दोनों के बीच दूरी 73 लाख 40 हजार किलोमीटर रह जाएगी।  

नासा जेपीएल की वेबसाइट बताती है कि यह एस्‍टरॉयड लगभग 88 हजार 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। पृथ्‍वी से इसकी नजदीकी दूरी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा है। हालांकि पृथ्‍वी से इसके टकराने की संभावना नहीं है। 

यह भी जानकारी मिली है कि एस्‍टरॉयड (2023 TW6) अपोलो ग्रुप्‍स के एस्‍टरॉयड से संबंधित है और साल 2013 में रूस के एक शहर पर गिरे एस्‍टरॉयड से लगभग 6 गुना बड़ा है। इस तरह के एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाएं, तो बड़ी तबाही ला सकते हैं। 

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। एस्‍टरॉयड (2023 TW6) की एक और खास बात है, यह करीब 100 पहले भी हमारे ग्रह के नजदीक आया था और अगली बाद 2030 में पृथ्‍वी के करीब से गुजर सकता है। 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »