• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 88 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, क्‍या हो जाएगी टक्‍कर?

88 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, क्‍या हो जाएगी टक्‍कर?

Asteroid : यह 8 लाख 39 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा, जिस वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है।

88 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, क्‍या हो जाएगी टक्‍कर?

Asteroid : यह 8 लाख 39 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा, जिस वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है।

ख़ास बातें
  • नासा ने एक एस्‍टरॉयड के बारे में बताया है
  • यह आज हमारी पृथ्‍वी के करीब आ रहा है
  • 88 हजार 396 किलोमीटर प्रति घंटा है रफ्तार
विज्ञापन
एक के बाद एक कई एस्‍टरॉयड (Asteroid) पृथ्‍वी के करीब आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने करीब 88 फुट की एक चट्टानी आफत के बारे में चेताया है। बताया है कि ‘एस्‍टरॉयड 2023 HH7' आज यानी 4 मई को हमारी पृथ्‍वी के सबसे करीब पहुंचेगा। यह 8 लाख 39 हजार किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी से होकर गुजरेगा, जिस वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। वैज्ञानिकों की नजर इस एस्‍टरॉयड पर तबतक रहेगी, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता है। 

एस्‍टरॉयड्स की दिशा में अचानक और कभी भी बदलाव हो सकता है। ऐसा होने पर और दिशा पृथ्‍वी की ओर होने पर एस्‍टरॉयड तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।  

नासा के अनुसार, ‘एस्‍टरॉयड 2023 HH7' करीब 88 हजार 396 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है। इसका आकार एक हवाई जहाज के जितना है। हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कई एस्‍टरॉयड्स का अपना चंद्रमा है, जबकि कई के दो चंद्रमा हैं। वैज्ञानिकों ने डबल और ट्रिपल एस्‍टरॉयड सिस्‍टम की खोज भी की है। इन सभी मामलों में एस्‍टरॉयड दूसरे एस्‍टरॉयड का चक्‍कर लगाता है। 

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »