आर्टिमिस 1 मिशन : इंजन में खराबी के कारण Nasa ने स्थगित किया लॉन्च, मून मिशन का झटका! जानें पूरी डिटेल

मिशन से जुड़ी हाइड्रोजन टीम को इस मुद्दे को ठीक करने के लिए एक नई योजना पर काम करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 19:18 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी का चला पता
  • कुुछ देर बाद नासा इस बारे में विस्‍तार से जानकारी देगी
  • नासा के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है

समस्‍या का पता चलने पर काउंटडाउन क्‍लॉक को रोक दिया गया। यह मिशन शुरू से ही नासा के लिए चुनौती पूर्ण रहा है।

नासा (Nasa) के बहुप्रतीक्ष‍ित आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन को स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह इस मिशन के लिए बहुत बड़ा झटका है। कई वर्षों की मेहनत के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा पर अपना मिशन भेजने जा रही थी। मिशन इसलिए अहम है, क्‍योंकि इसकी सफलता को देखते हुए ही भविष्‍य में इंसान को चांद पर भेजा जाना है। बताया जाता है कि लॉन्च से पहले इंजन को लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के साथ कंडीशन किया जाना था, लेकिन टीम के इंजीनियरों को एक इंजन में उम्मीद के मुताबिक ब्लीडिंग नहीं दिखाई दी। बहरहाल, अब अगला लॉन्‍च 2 सितंबर को होने की उम्‍मीद है। 

जानकारी के अनुसार, मिशन से जुड़ी हाइड्रोजन टीम को इस मुद्दे को ठीक करने के लिए एक नई योजना पर काम करने के लिए कहा गया है। समस्‍या का पता चलने पर काउंटडाउन क्‍लॉक को रोक दिया गया। यह मिशन शुरू से ही नासा के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। SLS का मोबाइल लॉन्‍चर प्‍लेटफॉर्म इस रिहर्सल में शुरू से ही परेशानी की वजह रहा है। इसकी वजह से कई बार मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई। आखिरकार इसे आज यानी 29 अगस्‍त के लिए सेट किया गया था, पर लॉन्‍च से ऐन पहले इंजन में समस्‍या का पता चला।   
Advertisement

आर्टेमिस मिशन को अबतक के सबसे पावरफुल रॉकेट ‘स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम' (SLS) की मदद से लॉन्‍च किया जाना था। मिशन को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39बी से लॉन्च किया जाना सेट हुआ था। भारतीय समय के हिसाब से शाम 6:03 बजे के आसपास रॉकेट को लॉन्‍च किया जाना था। नासा ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लाइव स्‍ट्रीम का भी आयोजन किया गया था, लेकिन सारी तैयारियां फेल होती हुई दिखाई दे रही हैं। 

नासा के लिए यह लॉन्‍च कितना अहम है इसे ऐसे समझा जा सकता है कि लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी वहां मौजूद रहने वाले थे। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के भी मौजूद होने की बात सामने आ रही थी। इस मिशन का मकसद इंसान को एक बार फिर से चंद्रमा पर भेजना है। हालांकि आर्टिमिस 1 मिशन के जरिए इंसान को चांद पर नहीं भेजा जाना है। मिशन की सफलता को देखते हुए आगे आने वाले मिशनों में इंसानों को चांद पर भेजा जाएगा। नासा अब चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रुकना चाहती है। एजेंसी की तैयारी आने वाले वक्‍त में चांद से मंगल की यात्रा को पूरा करना है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.