• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 80 साल बाद अंतरिक्ष में कभी भी विस्‍फोट कर सकता है एक तारा, ब‍िना दूरबीन देख पाएंगे

80 साल बाद अंतरिक्ष में कभी भी विस्‍फोट कर सकता है एक तारा, ब‍िना दूरबीन देख पाएंगे

Stellar explosion : वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सितंबर 2024 तक विस्‍फोट हो सकता है।

80 साल बाद अंतरिक्ष में कभी भी विस्‍फोट कर सकता है एक तारा, ब‍िना दूरबीन देख पाएंगे

Photo Credit: Nasa

इंसानों को सबसे पहले साल 1217 में टी कोरोना बोरियालिस में विस्‍फोट का पता चला था।

ख़ास बातें
  • अंंतरिक्ष में होने वाला है एक तारे में विस्‍फोट
  • इसकी टाइमिंग अब नजदीक आ रही है
  • यह तारा पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाशवर्ष दूर है
विज्ञापन
Stellar explosion : एक तारा जो अंतरिक्ष में कभी भी फट सकता है, उसका समय नजदीक आ रहा है। कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि टी कोरोना बोरियालिस (T Coronae Borealis) नाम का एक ‘ब्लेज स्टार' बड़े विस्‍फोट की कगार पर है। यह ऐसा विस्‍फोट होगा, जिसे पृथ्‍वी से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसका कोई टाइम निश्चित नहीं है। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सितंबर 2024 तक विस्‍फोट हो सकता है। क्‍योंकि अब जून जा चुका है और जुलाई का महीना शुरू हो गया है तो अगले कुछ महीनों में यह विस्‍फोट हो जाने की संभावना जताई जा रही है। 

जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का कहना है कि इस तारे में हर 79-80 साल में विस्‍फोट होता है। यह विस्‍फोट, शौकिया खगोलविदों को अंतरिक्ष के खास नजारे को कैप्‍चर करने का मौका देगा। 

इस संभावित विस्‍फोट के बारे में नासा के मीटरॉयड एनवायरनमेंट ऑफ‍िस (MEO) के प्रमुख बिल कुक भी अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि इसकी टाइमिंग के बारे में हम ज्‍यादा नहीं जानते। लेकिन यह जब भी होगा, ऐसा होगा, जिसे आप याद रखेंगे। 

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है, क्‍योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं। 

मटीरियल डंप होने से बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा होने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार सफेद बौना तारा सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा, पहले की तुलना में सैकड़ों गुना चमकीला। 
 

साल 1217 में चला था पहले विस्‍फोट का पता

इंसानों को सबसे पहले साल 1217 में टी कोरोना बोरियालिस में विस्‍फोट का पता चला था। तब से इसमें दो और विस्‍फोटों को देखा गया है। आखिरी बार इसमें साल 1946 में विस्‍फोट देखा गया था। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस तारे में हर 79 या 80 साल में एक बार विस्‍फोट होता है। पिछले साल मार्च में तारे में हलचल देखी गई थी, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि जल्‍द यह एक बार फ‍िर विस्‍फोट करने वाला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »