• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर पैदा हो रही खूब ऑक्‍सीजन! 10 लाख लोग सांस ले सकते हैं

बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर पैदा हो रही खूब ऑक्‍सीजन! 10 लाख लोग सांस ले सकते हैं

यह जानकारी हासिल करने में Nasa के जूनाे मिशन ने अहम भूमिका निभाई है।

बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर पैदा हो रही खूब ऑक्‍सीजन! 10 लाख लोग सांस ले सकते हैं

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट कई साल से बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति ग्रह का चंद्रमा पैदा कर रहा ऑक्‍सीजन
  • यूरोपा पर उम्‍मीद से ज्‍यादा ऑक्‍सीजन के मिले सबूत
  • रोजाना 10 लाख लोग ले सकते हैं सांस
विज्ञापन
पृथ्‍वी (Earth) के बाहर ऑक्‍सीजन होने का मतलब है कि उस जगह पर भविष्‍य में जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। लेकिन क्‍या यह संभावना एक चांद पर पूरी हो सकती है। हैरानी होगी जानकर कि हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) का चंद्रमा यूरोपा (Europa) इतनी ऑक्‍सीजन पैदा कर रहा है, जो 10 लाख लोगों के लिए काफी है। एक नई स्‍टडी में यह जानकारी सामने आई है। पता चला है कि यूरोपा पहले लगाए गए अनुमानों से ज्‍यादा ऑक्सीजन पैदा कर रहा है। 

नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई स्‍टडी बताती है कि यूरोपा की बर्फीली सतह से रोजाना लगभग 1,000 टन ऑक्सीजन रिलीज होती है, जो 24 घंटे तक 10 लाख लोगों के लिए सांस लेने का काम कर सकती है। यह जानकारी हासिल करने में Nasa के जूनाे मिशन ने अहम भूमिका निभाई है। 

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट कई साल से बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं के बारे में जानकारी जुटा रहा है। स्‍पेसक्राफ्ट पर लगे जेडीई इंस्‍ट्रूमेंट के डेटा का इस्‍तेमाल करके वैज्ञानिकों ने यह स्‍टडी की। दो साल पहले सितंबर 2022 में जूनो ने यूरोपा के करीब से उड़ान भरी थी। उस समय जुटाए गए डेटा को स्‍टडी करने के बाद पता चला कि बृहस्‍पति का यह चांद बहुत ऑक्‍सीजन रिलीज कर रहा है। 

सबसे पहले वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया था कि यूरोपा पर कुछ पाउंड से लेकर 2,000 पाउंड प्रति सेकंड तक ऑक्‍सीजन पैदा होती है। अब अनुमान है कि यूरोपा इससे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन रिलीज करता है। यह स्‍टडी इसलिए भी अहम है क्‍योंकि वैज्ञानिकों को लगता है यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे विशाल महासागर यानी समुद्र हाे सकता है। अगर वहां ऑक्‍सीजन की मौजूदगी है, तो यह इस ग्रह पर जीवन के पनपने का महत्‍वपूर्ण संकेत हो सकता है। 

इस स्‍टडी ने नासा का हौसला बढ़ाया है, क्‍योंकि स्‍पेस एजेंसी आने वाले दिनों में यूरोपा क्लिपर मिशन को लॉन्‍च करने वाली है। इस साल के आखिर तक उड़ाए जाने वाले मिशन का मकसद यूरोपा के बारे में गहराई से जानकारी जुटाना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  3. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  4. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  7. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  8. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  9. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »