• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • डायनासोर को खत्‍म करने वाले एस्‍टरॉयड से भी बड़ा धूमकेतु आ रहा पृथ्‍वी की तरफ, टेंशन में वैज्ञानिक!

डायनासोर को खत्‍म करने वाले एस्‍टरॉयड से भी बड़ा धूमकेतु आ रहा पृथ्‍वी की तरफ, टेंशन में वैज्ञानिक!

वैज्ञानिक और रिसर्चर्स इस धूमकेतु को देखकर हैरान हैं। इसकी वजह इसका न्‍यूक्लियस है। 18 किलोमीटर चौड़े न्‍यूक्लियस वाला यह धूमकेतु अभी भी एक्टिव है।

डायनासोर को खत्‍म करने वाले एस्‍टरॉयड से भी बड़ा धूमकेतु आ रहा पृथ्‍वी की तरफ, टेंशन में वैज्ञानिक!

कई वैज्ञानिक अनुमान लगा रहे हैं कि यह पृथ्‍वी से टकरा सकता है।

ख़ास बातें
  • माउंट एवरेस्‍ट के जितना साइज है इसका
  • इसके साइज की वजह से चिंता में हैं वैज्ञानिक
  • इसे पहली बार साल 2017 में खोजा गया था
विज्ञापन
हाल ही में हमने आपको बताया था कि एक विशाल धूमकेतु (comet) हमारी पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज काफी बड़ा है। अनुमान है कि यह हमारी पृथ्‍वी के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्‍ट से लगभग दोगुना बड़ा है। C/2017 K2 (PanSTARRS) नाम के इस धूमकेतु के पृथ्‍वी की ओर बढ़ने की पुष्टि अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी की है। कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक यह विशाल धूमकेतु हमारे सौर मंडल के भीतरी भाग में प्रवेश कर गया है और 14 जुलाई को पृथ्वी से गुजरने वाला है।

बताया जाता है कि यह धूमकेतु उन एस्‍टरॉयड से बहुत बड़ा है, जिन्होंने हजारों साल पहले पृथ्वी पर कहर बरपाया था। रिपोर्टों के अनुसार, यह धूमकेतु हमारे पड़ोसी ग्रह मंगल को पार कर चुका है और पृथ्वी के पास आ रहा है। वैज्ञानिक और रिसर्चर्स इस धूमकेतु को देखकर हैरान हैं। इसकी वजह इसका न्‍यूक्लियस है। 18 किलोमीटर चौड़े न्‍यूक्लियस वाला यह धूमकेतु अभी भी एक्टिव है। कई वैज्ञानिक अनुमान लगा रहे हैं कि यह पृथ्‍वी से टकरा सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धूमकेतु उस एस्‍टरॉयड से भी बड़ा है, जिसके नुकसान से हमारी पृथ्‍वी से डायनासोर खत्‍म हो गए थे। वैज्ञानिक धूमकेतु के आकार की वजह से इसको लेकर चिंतित हैं। हालांकि अनुमान है कि जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होगा, तब भी इसकी पृथ्‍वी से दूरी 270 मिलियन किलोमीटर होगी। कहा जा रहा है कि‍ यह पृथ्‍वी के जितना करीब आ रहा है, उतना ही चमकदार होता जा रहा है। 

गौर करने वाली बात यह है कि इस धूमकेतु को पहली बार साल 2017 में स्‍पॉट किया गया था। हवाई में लगे पैन-स्टार्स सर्वे इंस्‍ट्रूमेंट की मदद से इसे देखा गया था और यह पृथ्वी और हमारे इनर सोलर सिस्‍टम की ओर बढ़ रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, इस धूमकेतु का न्‍यूक्लियस लगभग 18 किलोमीटर का है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह माउंट एवरेस्‍ट से भी दोगुने आकार का होगा। 

जब इसे खोजा गया था, तब इसके और पृथ्‍वे के बीच की दूरी 2.4 अरब किलोमीटर थी। यह पृथ्वी से सूर्य की दूरी का 16 गुना से भी ज्‍यादा है। उस समय यह धूमकेतु शनि ग्रह के आसपास था। फ‍िलहाल यह पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इससे किसी तरह की खतरे की बात नहीं कही है। 

इसके अलावा धूमकेतु और एस्‍टरॉयड के बीच अंतर को समझना भी जरूरी है। एस्‍टरॉयड एक छोटी चट्टानी चीज होती है। दूरबीन की मदद से इसे देखे जाने पर यह किसी प्रकाश बिंदु के रूप में दिखाई देता है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षा के बीच एक वलय में पाए जाते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड गोल होते हैं, कुछ लंबे होते हैं। जबकि कुछ का अपना उपग्रह भी होता है। एस्‍टरॉयड और धूमकेतु दोनों सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लेकिन एक धूमकेतु बर्फ और धूल से बना होता है। जब यह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी बर्फ और धूल वाष्पित होने लगती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Comet, NASA, Science News In Hindi, Earth, Asteroid

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »