• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • न्यू ईयर ईव पर जब जश्न में डूबे होंगे लोग, धरती की ओर बढ़ रही होगी ये 72 फीट की आफत! नासा की चेतावनी

न्यू ईयर ईव पर जब जश्न में डूबे होंगे लोग, धरती की ओर बढ़ रही होगी ये 72 फीट की आफत! नासा की चेतावनी

अगर किसी कारणवश ये एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो बहुत ही विनाशाकारी साबित हो सकता है।

न्यू ईयर ईव पर जब जश्न में डूबे होंगे लोग, धरती की ओर बढ़ रही होगी ये 72 फीट की आफत! नासा की चेतावनी

अगर किसी कारणवश ये एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो बहुत ही विनाशाकारी साबित हो सकता है।

ख़ास बातें
  • ट्रैकिंग के लिए नासा ने कई तरह के टेलीस्कोप और सैटेलाइट किए तैनात
  • यह 21744 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है
  • इसके अलावा एक एस्टरॉयड 2022 YS6 नाम से धरती की ओर बढ़ रहा है
विज्ञापन
ग्रहों और तारों के अलावा हमारे अंतरिक्ष में बहुत सी ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं जिनके बारे में हम बहुत कम जानते हैं। लेकिन इनमें से एस्टरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड हैं जो पिछले कई महीनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। हाल ही में कई एस्टरॉयड धरती की ओर अपना रुख करके निकल चुके हैं। अब एक और आसमानी आफत की चेतावनी नासा ने जारी की है। एजेंसी ने धरती की ओर 72 फीट के एस्टरॉयड आने की बात कही है। इसकी स्पीड 21,744 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2022 YR1 एस्टरॉयड के धरती के पास से गुजरने की सूचना जारी की है। एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में कई डिटेल्स दी गई हैं। नासा ने इसका आकार एक कमर्शियल प्लेन के जितना बड़ा बताया है। यह 1 जनवरी 2023 को पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरेगा। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तब इसकी दूसरी 6250000 किलोमीटर रह जाएगी। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक एस्टरॉयड का साइज 72 फीट है और यह 21744 किलोमीटर प्रति घंटा या 6.04 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। हालांकि नासा ने ये भी कहा है कि इससे धरती को कोई खतरा होने की संभावना न के बराबर है। यह बस धरती के करीब आकर गुजर जाएगा। जब लोग नए साल का स्वागत करने के जश्न में डूबे होंगे, तब यह धरती के सबसे करीब से गुजर रहा होगा। 

इसकी दिशा और गति को ट्रैक करने के लिए नासा ने कई तरह के टेलीस्कोप और सैटेलाइट तैनात किए हुए हैं ताकि इसकी यात्रा की सटीक जानकारी एजेंसी को मिलती रहे। अगर किसी कारणवश ये एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो बहुत ही विनाशाकारी साबित हो सकता है। इनकी टक्कर इतनी प्रभावशाली हो सकती है जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इसके अलावा एक एस्टरॉयड 2022 YS6 नाम से धरती की ओर बढ़ रहा है। यह धरती से 1790000 किलोमीटर की सबसे करीबी दूरी से होकर गुजरेगा। इसकी स्पीड 34956 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2022 YR1, 2022 YR1 asteroid, 2022 YR1 asteroid updates, NASA
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »