• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी पर गिर गया एस्‍टरॉयड, वैज्ञानिकों को पता भी नहीं चला, कब, कहां हुई घटना, जानें

पृथ्‍वी पर गिर गया एस्‍टरॉयड, वैज्ञानिकों को पता भी नहीं चला, कब, कहां हुई घटना, जानें

Asteroid : एक छोटा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के वायुमंडल से टकराकर क्रैश हुआ और जल उठा। हालांकि उसकी वजह से किसी नुकसान की खबर नहीं है।

पृथ्‍वी पर गिर गया एस्‍टरॉयड, वैज्ञानिकों को पता भी नहीं चला, कब, कहां हुई घटना, जानें

Photo Credit: ESA

वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।

ख़ास बातें
  • फ‍िलीपींस के ऊपर वायुमंडल से टकराया एस्‍टरॉयड
  • खोजे जाने के कुछ देर बाद ही टकरा गया
  • इसकी वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं हुआ है
विज्ञापन
Asteroid : एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के करीब आना लगातार जारी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और स्‍पेस एजेंसियां इन पर निगाह बनाए रखती हैं, बावजूद इसके बुधवार को एक चट्टानी आफत पृथ्‍वी तक पहुंच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक छोटा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के वायुमंडल से टकराकर क्रैश हुआ और जल उठा। हालांकि उसकी वजह से किसी नुकसान की खबर नहीं है। एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी पर पहुंचने से कुछ देर पहले ही वैज्ञानिकों को उसके बारे में पता चला था। राहत की बात रही कि एस्‍टरॉयड का आकार छोटा था, वरना यह आबादी वाले इलाके में गिरकर नुकसान पहुंचा सकता है। 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) का कहना है कि बुधवार 4 सितंबर फिलीपींस के लुजोन द्वीप के पास पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊपर 3 फुट यानी करीब 1 मीटर साइज का एस्‍टरॉयड वायुमंडल से टकराया। टक्‍कर होते ही एस्‍टरॉयड में आग लग गई और वह जल उठा। उसकी वजह से धरती पर कोई नुकसान नहीं हुआ। 

पृथ्‍वी से टकराने वाले एस्‍टरॉयड का नाम ‘2024 RW1' रखा गया है। इसे कैटालिना स्काई सर्वे की मदद से साइंटिस्‍ट जैकलीन फेजेकास ने खोजा। रिपोर्ट के अनुसार, यह अबतक का नौंवा एस्‍टरॉयड है, जिसे पृथ्‍वी से टकराने से ऐन पहले ट्रैक किया गया। 

Nasa की एस्‍टरॉयड ट्रैक करने वाली वेबसाइट का अनुमान था कि एस्‍टरॉयड की वजह से आग का गोला फ‍िलीपींस के पूर्वी तट से दिखाई दे सकता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्‍ट किए जा रहे हैं, जिनमें हरे रंग की आग का गोला नजर आ रहा है। 
 

What is Asteroid 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »