Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू

फोन को कंपनी बेहद स्लिम प्रोफाइल में पेश करने जा रही है जो कि केवल 7.7mm का होगा।

Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट लगा है।
  • यह बेहद स्लिम है और मोटाई केवल 7.7mm की है।
  • Infinix Smart 20 में 5,200mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन

Infinix Smart 20 फोन भारत में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी फोन को 8 जून को लॉन्च करने जा रही है जिसमें अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह 5200mAh बैटरी से लैस होकर आता है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाली है। Infinix के लेटेस्ट फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट लगा है जो कि एक दमदार प्रोसेसर माना जाता है। फोन को कंपनी बेहद स्लिम प्रोफाइल में पेश करने जा रही है जो कि केवल 7.7mm का होगा। इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग भी होगी। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले फोन के बारे में सबकुछ। 

Infinix Smart 20 Launch Event Live

Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन को लॉन्च के बाद से ही प्री-ऑर्डर भी किया जा सकता है। फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर देखा जा सकता है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस टीज कर दिए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को लॉन्च होने जा रहा है।
Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 20 Price in India, Availability

Infinix Smart 20 की कीमत का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। फोन की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होगी। फोन को कंपनी Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black, और Sunlike Orange रंगों में पेश करने जा रही है। इसे अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 20 Specifications

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन पंचहोल डिजाइन में आने वाला है। फोन में कंपनी ने 3डी कम्पोजिट रियर पैनल दिया है। इसका फ्रेम फ्लैट है। यह बेहद स्लिम है और मोटाई केवल 7.7mm की है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट लगा है। कंपनी ने इसके साथ 4GB रैम, और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की पेअरिंग की है। 

Infinix Smart 20 में 5,200mAh की बैटरी होगी। फोन में कंपनी 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 5W रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी देने जा रही है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 39 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। फोन में एक खास फीचर भी होगा जो कि Ultra Link के नाम से आने वाला है। इस फीचर की मदद से Infinix के स्मार्टफोन्स के बीच वायरलैस कम्युनिकेशन हो सकेगा जो कि 1 किलोमीटर की रेंज के अंदर संभव होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »