यह शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्जिंग, ओवरवोल्टेज आदि से प्रोटेक्शन देता है।
Photo Credit: JD.com
Cuktech CP25 पावर बैंक 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी से लैस किया गया है।
Cuktech की ओर से नया पावर बैंक Cuktech CP25 लॉन्च किया गया है जो कि 20 हजार mAh कैपिसिटी से लैस है। इसमें कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं जिसमें इसका LCD डिस्प्ले भी शामिल है। इस डिस्प्ले पर पावर बैंक संबंधी कई तरह की जानकारी देखी जा सकती है। पावर बैंक में डुअल USB-C केबल मौजूद है। इसकी रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 12,000mAh है जो कि यह 5V/3A पर देता है। इसका वजन 385 ग्राम बताया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 9 लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही यह शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्जिंग, ओवरवोल्टेज आदि से प्रोटेक्शन देता है। वहीं, इसमें टेम्परेचर मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Cuktech CP25 पावर बैंक की कीमत 199 युआन (लगभग रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह खरीद के लिए JD.com पर भी उपलब्ध होगा। पावर बैंक को कंपनी ने इसे व्हाइट/सिल्वर शेड्स में पेश किया है।
Cuktech CP25 पावर बैंक 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी से लैस किया गया है। पावर बैंक में डुअल USB-C केबल मौजूद है जो कि बिल्ट-इन केबल हैं। इनकी लम्बाई 13 सेंटीमीटर है। दोनों ही केबल में टू-वे चार्जिंग सपोर्ट है। यानी इन्हीं से आप अपना डिवाइस चार्ज कर सकते हैं, और इन्हीं को ही एडेप्टर में लगाकर पावर बैंक को भी चार्ज किया जा सकता है। पावर बैंक की रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 12,000mAh है जो कि यह 5V/3A पर देता है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें 9 लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही यह शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्जिंग, ओवरवोल्टेज आदि से प्रोटेक्शन देता है। वहीं, इसमें टेम्परेचर मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। बैटरी को 74Wh रेट किया गया है। यूएसबी सी पोर्ट के माध्यम से यह पावर बैंक अधिकतम 55W की आउटपुट दे सकता है।
पावर बैंक का खास फीचर इसका LED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले पर यूजर कई तरह की जानकारी देख सकता है। मसलन LCD डिस्प्ले पर शेष बैटरी पर्सेंटेज, चार्जिंग स्पीड आदि को देखा जा सकता है। पावर बैंक के डाइमेंशन 126.8 x 73.7 x 34mm के हैं। इसका वजन 385 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?