CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई

री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन 02 जून से शुरू किए गए थे जो कि अब 6 जून की बजाए 7 जून यानी आज तक किए जा सकते हैं।

CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई

CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।

ख़ास बातें
  • पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन केवल विशिष्ट प्रश्नों के लिए ही किए जाएंगे।
  • पोर्टल बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • मूल्यांकन में किसी भी संभावित विसंगति की पहचान के बाद ही आवेदन करें।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए सुनहरा मौका दिया है। जो छात्र-छात्राएं री-इवैल्युएशन के आवेदन करना चाहते थे उनके लिए अब अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब री-इवैल्युएशन की डेट 7 जून हो गई है जो कि आज अंतिम तारीख है। इससे पहले यह तिथि 6 जून थी जिसे बोर्ड एक दिन और बढ़ा दिया है। इसलिए अगर किसी वजह से आप 12वीं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन का फॉर्म नहीं भर पाए हैं तो आज आखिरी मौका है। यहां पर हम आपको विस्तार से, स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। 

CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन 02 जून से शुरू किए गए थे जो कि अब 6 जून की बजाए 7 जून यानी आज तक किए जा सकते हैं। जिन छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में विशिष्ट उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन (Re-Evaluation) की आवश्यकता है, वे ऑफिशियल पोस्ट रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। Re-Evaluation की सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त कर ली हैं। अपने उत्तरों की समीक्षा करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी संभावित विसंगति की पहचान करने के बाद री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 12वीं के Re-Evaluation के लिए कैसे करें अप्लाई

  • वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल पोस्ट रिजल्ट सर्विसेज पर जाएं।
  • यहां पर पोस्ट रिजल्ट सर्विसेट पोर्टल पर जाएं जिसका सीधा लिंक यहां दिया जा रहा है। 
  • पोर्टल ओपन होने के बाद अपना रोल नंबर और यूजर आईडी को दर्ज करें।
  • अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से भरें।
  • इसके बाद री-इवैल्युएशन के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Re-Evaluation Fee

CBSE के दिशानिर्देशों के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन केवल विशिष्ट प्रश्नों के लिए ही जमा किए जा सकते हैं। बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 12वीं के पुनर्मूल्यांकन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि पोर्टल बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »