• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 200 फुट का विशालकाय एस्‍टरॉयड तबाही मचाने को आतुर! आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, जानें इसके बारे में

200 फुट का विशालकाय एस्‍टरॉयड तबाही मचाने को आतुर! आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, जानें इसके बारे में

Asteroid : वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।

200 फुट का विशालकाय एस्‍टरॉयड तबाही मचाने को आतुर! आज आ रहा पृथ्‍वी के करीब, जानें इसके बारे में

एस्‍टरॉयड की दिशा में परिवर्तन होने और उसका रुख पृथ्‍वी की ओर होने पर हमारे ग्रह पर खतरा बढ़ सकता है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • विमान के आकार का एस्‍टरॉयड आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • यह हमारे ग्रह के लिए 'संभावित रूप से खतरनाक' है
विज्ञापन
आज हमारी पृथ्‍वी का सामना एक ऐसे एस्‍टरॉयड से होने वाला है, जिसका आकार लगभग 200 फुट है। एयरोप्‍लेन जितना बड़ा यह एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी घटकर महज 56 लाख 30 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यह फासला सुनने और पढ़ने में बहुत ज्‍यादा लगता है, लेकिन ब्रह्मांड के आगे कुछ भी नहीं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एस्‍टरॉयड 2023 JD2 के बारे में जानकारी दी है और इसे पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी को कोई नुकसान पहुंचा सकता है। ‘2023 JD2' को इसलिए  ‘संभावित रूप से खतरनाक' माना गया है, क्‍योंकि यह बहुत नजदीक से गुजरने वाला है। वैज्ञानिक इसे तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता। एस्‍टरॉयड की दिशा में परिवर्तन होने और उसका रुख पृथ्‍वी की ओर होने पर हमारे ग्रह पर खतरा बढ़ सकता है। 

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। हाल के वर्षों में 2013 की एक घटना को याद किया जा सकता है। रूस के चेल्याबिंस्क शहर पर 59 फुट चौड़ा एक एस्‍टरॉयड क्रैश हो गया था। उस जरा से एस्‍टरॉयड की वजह से 8000 इमारतों को नुकसान पहुंचा था और एक हजार लोग घायल हो गए थे। 

बात करें एस्‍टरॉयड ‘2023 JD2' की, तो यह 46 हजार 891 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। नासा के अनुसार, जिस प्रकार से हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  2. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  5. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  6. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  7. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  8. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  9. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »