• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 12.20 करोड़ साल पुराना डायनासोर मिला, बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा! इस देश में घूमता था

12.20 करोड़ साल पुराना डायनासोर मिला, बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा! इस देश में घूमता था

dinosaur : जीवाश्‍म की खोज मोरेला शहर के पास सेंट एंटोनी डे ला वेस्पा नाम की जीवाश्‍म साइट पर हुई।

12.20 करोड़ साल पुराना डायनासोर मिला, बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा! इस देश में घूमता था

Photo Credit: @ICP_MCrusafont

नई खोज से वैज्ञानिकों को लंबी गर्दन वाले डायनासोरों के डेवलपमेंट को समझने में मदद मिलेगी।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों को मिला डायनासोर का जीवाश्‍म
  • करोड़ों साल पहले आज के स्‍पेन में घूूमता
  • डायनासोरों के विकास को समझने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने हाल के वर्षों में डायनासोरों के कई जीवाश्‍मों की खोज की है। इससे उनके इतिहास को समझने में मदद मिल रही है। नई खोज में पता चला है कि आज के स्‍पेन में 12 करोड़ 20 लाख साल पहले एक लंबी गर्दन वाला विशालकाय डायनासोर घूमा करता था। वह गरुंबटिटन मोरेलेंसिस (Garumbatitan morellensis) नाम की प्रजाति से संबंधित डायनासोर था। इसके जीवाश्‍म की खोज मोरेला शहर के पास सेंट एंटोनी डे ला वेस्पा नाम की जीवाश्‍म साइट पर हुई। 

नई खोज से वैज्ञानिकों को लंबी गर्दन वाले डायनासोरों के डेवलपमेंट को समझने में मदद मिलेगी। खोजा गया जीवाश्‍म डायनासोरों की हड्ड‍ियों के खास आकार के बारे में भी बताता है। यह संकेत देता है कि उस वक्‍त के डायनासोर बेहद शुरुआती नेचर के थे। जिस साइट पर जीवाश्‍म को खोजा गया, वहां कम से कम तीन डायनासोरों के हिस्‍से मिले हैं। 

जूलॉजिकल जर्नल ऑफ द लिनियन सोसाइटी में पब्लिश स्‍टडी में बताया गया है कि डायनासोर के जीवाश्‍म प्रारंभिक क्रेटेशियस काल (early Cretaceous period) के हैं। यह 6.6 करोड़ से 14.50 करोड़ साल पहले की बात रही होगी। जिस जीवाश्‍म को खोजा गया है वह सॉरोपोड्स डायनासोर कहलाता था, जोकि शाकाहारी था। 

चार पैरों पर चलने वाले इस डायनासोर की गर्दन और पूंछ बहुत लंबी होती थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी प्रजाति के कई डायनासोर ‘जी. मोरेलेंसिस टिटानोसॉर' ग्रुप से जुड़े थे और करीब 6.6 करोड़ साल पहले तक धरती पर मौजूद थे। कहा जाता है कि एक एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराया, जिससे मचे विनाश ने इन डायनासोरों का अस्तित्‍व खत्‍म कर दिया। 

हालांकि जी. मोरेलेंसिस कितना बड़ा डायनासोर था, यह अभी तय नहीं हो पाया है। वैज्ञानिक जान पाए हैं कि इस प्रजाति के डायनासोर की रीढ़ की हड्डी तीन फीट से ज्‍यादा चौड़ी थी और जांघ की हड्डी साढ़े छह फीट से अधिक लंबी थी। अनुमान है कि ये डायनासोर एक बास्केटबॉल कोर्ट जितने विशाल रहे होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »