Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को होगा लॉन्च

Redmi के वीबो अकाउंट में Redmi G लॉन्च की सभी जानकारियां दी गई है। कंपनी का यह पहला गेमिंग लैपटॉप चीन में 14 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा।

Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को होगा लॉन्च

Redmi G लॉन्च की जानकारी के साथ कंपनी ने साझा की टीज़र तस्वीर

ख़ास बातें
  • Redmi G गेमिंग लैपटॉप में दिए जा सकते हैं पतले बेजल्स
  • Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का पहला गेमिंग लैपटॉप होगा रेडमी जी
  • रेडमी जी में दिए जा सकता है एन्हैंस्ड कूलिंग सिस्टम
विज्ञापन
Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi द्वारा फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने नए लैपटॉप लॉन्च की जानकारी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो अकाउंट द्वारा दी। रेडमी जी रेडमी ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप है, हालांकि इसके अलावा कंपनी की RedmiBook रेंज मौजूद है, जिसमें आपको 13, 14 और 16 इंच स्क्रीन साइज़ मिलेंगे। आगामी गेमिंग लैपटॉप ऑल-ब्लैक कलर और 15 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। लैपटॉप की स्क्रीन के ऊपरी और दायीं व बायीं ओर पतले बेजल्स दिए जाएंगे। इसके अलावा रेडमी जी में एन्हैंस्ड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो कि बढ़ती गर्माहट को कम करने में मदद करेगा।

Redmi के वीबो अकाउंट में Redmi G लॉन्च की सभी जानकारियां दी गई है। कंपनी का यह पहला गेमिंग लैपटॉप चीन में 14 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च संबंधी जानकारी के अलावा रेडमी ने अपने वीबो अकाउंट पर रेडमी जी लैपटॉप की एक टीज़र तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लैपटॉप के लुक की झलक मिली है। यह नया लैपटॉप ऑल-ब्लैक कलर मैट फिनिश में आ सकता है और गेमिंग के दौरान गर्मी को बराबर बांटने के लिए इसमें बड़े वेंट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा आप इसमें एक बड़े टचपैड के साथ फुल-साइज़ कीबोर्ड की भी उम्मीद कर सकते हैं। यही नहीं, टीज़र में लैपटॉप का हैडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट भी नज़र आया है।

रेडमी जी का पतला व हल्का लैपटॉप होने की संभावना नहीं है। इसकी जगह टीज़र में मोटी चेसिस होने की ओर संकेत दिए गए है, जिसमें हाई-एंड ग्राफिक्स शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि Xiaomi रेडमी ब्रांड के तहत RedmiBook 14 II, RedmiBook 14 Pro, and RedmiBook 13 Ryzen Edition notebooks जैसे लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है। लेकिन रेडमी जी कंपनी का पहला गेमिंग लैपटॉप है। हालांकि, चीनी कंपनी के Mi Gaming laptop मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरकोर आई3
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी256GB
ग्राफ़िक्सइंटेल इंटीग्रेटिड एचडी ग्राफिक्स 620
वज़न1.50 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी256GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250
वज़न1.50 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
वज़न1.23 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi G laptop, Redmi G gaming laptop, gaming laptop, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  5. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  6. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  7. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  10. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »