Mi Notebook में 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इस लैपटॉप में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। मी नोटबुक फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं, लैपटॉप में पतले बेजल्स और सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी दिया जाएगा।
Xiaomi भारत में गुरुवार को अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने जा रही है। यह लैपटॉप केवल भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आ चुकी है।
Xiaomi का आगामी लैपटॉप मॉडलMi Notebook जो कि अगले हफ्ते भारत में दस्तक देने वाला है, वो किफायती लैपटॉप की चाहत रखने वाले लोगों को आकर्षित करेगा या फिर यह प्रीमियम विंडो-बेस्ड ultrabooks और MacBook Air जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा।
Mi Notebook के भारतीय वेरिएंट से संबंधित बहुत ही कम जानकारी है, जो फिलहाल सामने आई है। इस टीज़र से लैपटॉप के डिस्प्ले और डिज़ाइन आदि के बारे में ही मालूम चला है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। अपने ट्वीट में जैन ने खुलासा किया कि भारत में लॉन्च के साथ यह प्रोडक्ट के लिए ग्लोबल एंट्री भी होगी। जैसा कि हमने पहले बताया, मी नोटबुक मॉडल को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।