Mi Notebook Air 2019 से उठा पर्दा, कीमत करीब 38,000 रुपये से शुरू

Xiaomi ने अपने नए Mi Notebook Air को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Mi Notebook Air 2019 से उठा पर्दा, कीमत करीब 38,000 रुपये से शुरू

Mi Notebook Air (2019) में है 12.5 इंच की स्क्रीन

ख़ास बातें
  • Mi Notebook Air 12.5-इंच (2019) मिलेगा दो कलर वेरिएंट में
  • मी नोटबुक एयर का 12.5-इंच (2019) मॉडल में है 4 जीबी रैम
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है Mi Notebook Air 12.5-इंच (2019)
विज्ञापन
Xiaomi Mi Notebook Air (2019) को लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी के नए मी नोटबुक एयर (Mi Notebook Air) में 12.5 इंच की स्क्रीन है। Xiaomi का यह अपग्रेडेड लैपटॉप 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5 या कोर एम3 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 256 जीबी तक की एसएसडी स्टोरेज और फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है।

Xiaomi के Mi Notebook Air 12.5 Inch (2019) में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए अब आपको नए मी नोटबुक एयर (Mi Notebook Air) लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Mi Notebook Air 12.5-इंच (2019) की कीमत

शाओमी के मुताबिक, मी नोटबुक एयर के 12.5 इंच (2019) वाले मॉडल की बिक्री चीन में 28 मार्च से शुरू होगी। Xiaomi ने लैपटॉप के दो कलर वेरिएंट उतारे हैं- एक गोल्ड रंग के साथ और दूसरा सिल्वर रंग के साथ। इंटेल कोर एम3 और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 38,400 रुपये) है।

इंटेल कोर एम3 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,700 रुपये) है। इंटेल कोर आई5 और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,900 रुपये) है। फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर Mi Notebook Air के अपग्रेडेड लैपटॉप को भारत कब लाया जाएगा।
 

Mi Notebook Air 12.5-इंच (2019) स्पेसिफिकेशन

लैपटॉप में 12.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन है और इसका वज़न 1.07 किलोग्राम है। Mi Notebook Air का 12.5 इंच वाला यह मॉडल जैसा कि हमने आपको बताया कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, यह लैपटॉप केवल 50 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा Xiaomi ने लैपटॉप में तीन Harman स्पीकर्स के साथ डीटीएस (DTS) सराउंड साउंड सपोर्ट भी दिया है।

Xiaomi लैपटॉप में 4 जीबी रैम, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और फुल-साइज़ बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi Notebook Air 12.5-इंच (2019) लैपटॉप विंडोज़ 10 होम एडिशन के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज12.50-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1080x1920 पिक्सल
प्रोसेसरकोर एम3
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी128GB
वज़न1.07 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Notebook Air
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  2. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  3. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  4. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  6. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  8. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  9. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »