शाओमी मी नोटबुक की कीमत, स्पेसिफिकेशन लीक

शाओमी मी नोटबुक की कीमत, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • शाओमी के कथित मी नोटबुक की तस्वीरें लीक हुई हैं
  • शाओमी बुधवार को होने वाले इवेंट में मी नोटबुक से पर्दा उठा सकती है
  • शाओमी बुधवार को रेडमी प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
विज्ञापन
शाओमी के बुधवार को बीजिंग में होने वाले इवेंट से पहले मी नोटबुक की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इस कथित नोटबुक की तस्वीरों के अलावा शाओमी के इस प्रेजेंटेशन स्लाइड में डिवाइस की संभावित कीमत का खुलासा होने का दावा भी किया गया है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, कथित मी नोटबुक के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में इंटेल कोर आई5 सीपीयू, 8 जीबी रैम और 356 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 40,000 रुपये) होगी। वहीं प्रो वेरिएंट में इंटेल कोर आई7, एनविडिया ग्राफिक्स कार्ड, 166 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इस वेरिएंट को 8,699 चीनी युआन (करीब 68,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। मी नोटबुक के 15.6 इंच डिस्प्ले और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आने का दावा भी किया जा रहा है। शाओमी बुधवार को होने वाले इवेंट में कथित मी नोटबुक पेश कर सकती है।

गिज़्मोचाइना द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों से एक ऑल-मेटल नोटबुक आने का खुलासा होता है। मी नोटबुक की साइड प्रोफाइल तस्वीर से इसके एक पतले डिवाइस होने का पता चलता है। गौर करने वाली बात है कि लीक तस्वीर में डिवाइस पर मी लोगो नहीं दिख रहा है।

मी नोटबुक पर आधारित सभी खबरें लीक पर आधारित है, इसलिए हमारी आपको सलाह है कि शाओमी मी नोटबुक से जुड़ी इस जानकारी को बहुत गंभीरता से ना लें। हालांकि, चीनी कंपनी ने फिलहाल इस नए नोटबुक को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

शाओमी ने बुधवार को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए कई सारे टीज़र जारी किए हैं। कंपनी ने इन टीज़र में नए रेडमी प्रो स्मार्टफोन को लेकर बहुत सारी जानकारी भी दी है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर होगा। इससे पहले, शाओमी ने खुलासा किया था कि रेडमी प्रो में ओलेड डिस्प्ले होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »