शाओमी रेडमी प्रो के नए टीज़र से स्पेसिफिकेशन का खुलासा

शाओमी रेडमी प्रो के नए टीज़र से स्पेसिफिकेशन का खुलासा
विज्ञापन
शाओमी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन रेडमी प्रो के लिए नए टीज़र जारी कर दिए हैं। शाओमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि 27 जुलाई को एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 जारी करेगी। शाओमी ने एक वीडियो टीज़र जारी किया है जबकि दूसरा टीज़र एक तस्वीर है जिसमें रेडमी प्रो को लेकर संकेत दिये गए हैं।

शाओमी द्वारा जारी वीडियो टीज़र में सेलेब्रिटी शेफ लीयू शी शी को एक 'ओलेड पिंग' पकाते हुए दिखाया गया है। इस वीडिये से संकेत मिलता है कि कंपनी रेडमी प्रो में ओलेड डिस्प्ले देगी। बाजार में पहले से ओलेड डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। लेकिन रेडमी प्रो के साथ शाओमी पहली बार अपने किसी डिवाइस में ओलेड डिस्प्ले देगी। इसके अलावा मेंटर लीयू हाउ 'ब्रश्ड गोल्ड पोटेटो' (चीनी भाषा से अनुवादित) बनाने जा रहे हैं।
 

बात करें दूसरे टीज़र की तो इसे चीनी भाषा से अनुवाद करने पर खुलासा होता है कि 'टेन न्यूक्लियर डबल टीम हेड' और 'ब्रश्ड गोल्ड पोटेटो' जैसी डिश तैयार की गई हैं। खबरों के मुताबिक इन दो रिपोर्ट से इशारा मिलता है कि रेडमी प्रो में डेका-कोर प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग और एक टीज़र इमेज से भी यही जानकारी सामने आई थी।

हाल ही में शाओमी के एक हैंडसेट को लेकर ढेरों जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स20/ क्वालकॉम स्नपड्रैगन 652 चिपसेट हो सकता है। यह 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा/डुअल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi pro, Xiaomi Redmi Pro leak, Xiaomi teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »