शाओमी रेडमी प्रो की तस्वीरें लीक, प्रोसेसर को लेकर हुआ खुलासा

शाओमी रेडमी प्रो की तस्वीरें लीक, प्रोसेसर को लेकर हुआ खुलासा
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अगले हफ्ते अपने रेडमी प्रो हैंडसेट से पर्दा उठाएगी। इंटरनेट पर इस हैंडसेट से जुड़ी जानकारियं लीक होने का सिलसिला जारी है। अब इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं।

दरअसल, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जो कथित तौर पर शाओमी रेडमी प्रो की हैं। तस्वीरों से यह साफ है कि शाओमी का अगला फोन पूरी मेटल बॉडी वाला होगा। तस्वीरों में नज़र आ रहेरियर पैनल से इस हैंडसेट के डुअल कैमरा सेटअप की पूरी झलक तो नहीं मिलती है, लेकिन यह साफ है कि दो कैमरे ऊपर-नीचे होंगे और बीच में एलईडी फ्लैश।
 
xiaomi-redmi-pro-leaked-images

कुछ मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इसमें मीडियाटेक हीलियो एक्स25 चिपसेट होगा। यह खुलासा कंपनी के सीईओ ली जुन के हवाले से किए जाने का दावा किया जा रहा है।

इससे पहले शाओमी ने अपने इस हैंडसेट के लिए एक वीडियो टीज़र जारी किया था। शाओमी द्वारा जारी वीडियो टीज़र में सेलेब्रिटी शेफ लीयू शी शी को एक 'ओलेड पिंग' पकाते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो से संकेत मिलता है कि कंपनी रेडमी प्रो में ओलेड डिस्प्ले देगी। बाजार में पहले से ओलेड डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। लेकिन रेडमी प्रो के साथ शाओमी पहली बार अपने किसी डिवाइस में ओलेड डिस्प्ले देगी। इसके अलावा मेंटर लीयू हाउ 'ब्रश्ड गोल्ड पोटेटो' (चीनी भाषा से अनुवादित) बनाने जा रहे हैं।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक यह 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा/डुअल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Pro, Xiaomi Redmi Pro Photos
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »