Apple ने लॉन्च किया 13 इंच का MacBook Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Apple ने इस मैकबुक में 13.3 इंच का LED-backlit आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जो कि इसे पिछले 13 इंच के मॉडल में भी दिया गया था। इसके डिस्प्ले पैनल का रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 227 पीपीआई और 500 निट्स ब्राइटनेस है।

Apple ने लॉन्च किया 13 इंच का MacBook Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मैकबुक प्रो में मिलेगा 32 जीबी तक रैम

ख़ास बातें
  • मैजिक की-बोर्ड के साथ पेश हुआ 13 इंच का MacBook Pro
  • मैकबुक के साथ आपको macOS Catalina आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा
  • ऐप्पल ने 13 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल में टच आई सपोर्ट ऑफर किया है
विज्ञापन
Apple ने अपने MacBook Pro को अपग्रेड करते हुए नया 13 इंच का मॉडल पेश किया है, जिसके साथ बटरफ्लाई कीबोर्ड की जगह नया मैजिक कीबोर्ड लाया गया है। नया मैकबुक प्रो मॉडल 10th जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ आया है, जो कि पुराने 13 इंच के मैकबुक प्रो की तुलना में 80 प्रतिशत तेज़ अनुभव प्रदान करता है। नए मैकबुक प्रो मॉडल के साथ आपको 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज प्राप्त होगी। इसके अलावा इसके टॉप मॉडल में आपको 32 जीबी रैम और 4 टीबी स्टोरेज प्राप्त होगी।
 

13-inch MacBook Pro price in India, availability details

13 इंच के MacBook Pro की भारत में कीमत 1,22,990 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, Apple ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को देखते हुए इसकी उपलब्धता को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च के वक्त यह जरूर कहा गया कि यह नया मॉडल ऐप्पल के ऑथराइज़्ड रीसेलर्स के जरिए आने वाले दिनों में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

13-inch MacBook Pro specifications, features

ऐप्पल ने इस मैकबुक में 13.3 इंच का LED-backlit आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जो कि इसे पिछले 13 इंच के मॉडल में भी दिया गया था। इसके डिस्प्ले पैनल का रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 227 पीपीआई और 500 निट्स ब्राइटनेस है। इसके बेस वेरिएंट में पुराने 8th जनरेशन इंटेल कोर आई5 सीपीयू का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ और बूस्ट स्पीड 3.9 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ इसमें 8 जीबी का LPDDR3 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। इस मॉडल में 2 थंडरबोल्ट 3 पोर्ट्स फीचर किए गए हैं, लेकिन इस बार यह ऐप्पल टच बार स्टैंडर्ड के साथ आया है।

हालांकि, इसके प्रीमियम वेरिएंट में कुछ गौर करने वाले बदलाव दिए गए हैं, जिसकी शुरुआती कीमत $1,799 है। इसमें आपको क्वाड-कोर 10th जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं टर्बो बूस्ट स्पीड 3.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इसमें 16 जीबी का LPDDR4X रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह रैम 32 जीबी तक अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा इसमें 4 थंडरबोल्ट 3 पोर्ट्स मिलेंगे, वहीं इसमें 6K डिस्प्ले जैसे ऐप्पल प्रो डिस्प्ले XDR क्षमता दी गई है।

आगे इस मैकबुक प्रो में आपको इंटेल आइरिश प्लस ग्राफिक्स मिलेगा, जो कि पुराने 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल की तुलना में 80 प्रतिशत फास्ट परफोर्मेंस देने में सक्षम है। नया ग्राफिक्स 4K वीडियो एडिट और स्मूथ गेम खेलने का अनुभव प्रदान करेगा, जो कि पिछले वर्ज़न में भी मिला था। इसके अलावा, इसमें आपको नए मैकबुक को Pro Display XDR से जोड़ने ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें 6K रिजॉल्यूशन उपलब्ध है।

नए मैकबुक प्रो 13 इंच के मॉडल के साथ मैजिक कीबोर्ड मिलेगा, जो कि ऐप्पल अब तक 16 इंच के मैकबुक प्रो के साथ देती थी जो पिछल साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। यह वही कीबोर्ड है, जिसे मार्च में लॉन्च हुए रिफ्रेश Macbook Air के साथ फीचर किया गया था। नया कीबोर्ड मौजूदा बटरफ्लाई कीबोर्ड का अपग्रेड वर्ज़न है और इसमें ऐप्पल ने सिज़र मैकेनिज़म को 1एमएम के की ट्रेवल के साथ रीडिज़ाइन किया है। इसमें ऐरो की के लिए इनवर्टेड-टी अरेंजमेंट दिया गया है। साथ ही आपको इसमें टच कंट्रोल के लिए टर बार भी दिया जाएगा।

ऐप्पल ने 13 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल में टच आई सपोर्ट ऑफर किया है, जो कि इनहांस सिक्योरिटी एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए बिल्ट-इन ऐप्पल टी2 सिक्योरिटी चिप के साथ काम करेगा। वहीं, इस मैकबुक के साथ आपको macOS Catalina आउट ऑफ द बॉक्स भी मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.30-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1600x2560 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसmacOS
एसएसडी256GB
ग्राफ़िक्सइंटेल इंटीग्रेटिड आइरिस प्लस ग्राफिक्स 645
वज़न1.40 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »