HP की भारत में क्रोमबुक लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Google के साथ पार्टनरशिप

कंपनी की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में क्रोमबुक्स को बनाया जाएगा। इस फैक्टरी में यह लगभग तीन वर्ष से डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है

HP की भारत में क्रोमबुक लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Google के साथ पार्टनरशिप

कंपनी की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में क्रोमबुक्स को बनाया जाएगा

ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार की ओर से 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जा रहा है
  • बहुत सी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां देश में अपनी यूनिट लगा रही हैं
  • दक्षिण कोरिया की Samsung भी देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है
विज्ञापन
पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे डिवाइसेज बनाने वाली HP ने भारत में Chromebook लैपटॉप बनाने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी Google के साथ पार्टनरशिप की है। HP की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में क्रोमबुक्स को बनाया जाएगा। इस फैक्टरी में कंपनी लगभग तीन वर्ष से डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung भी देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही हैं केंद्र सरकार की ओर से 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वजह से बहुत सी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां देश में अपनी यूनिट लगा रही हैं या भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की संभावना को तलाशा जा रहा है। देश में HP के सीनियर डायरेक्टर (पर्सनल सिस्टम्स), Vickram Bedi ने बताया, "देश में क्रोमबुक्स की मैन्युफैक्चरिंग से स्टूडेंट्स को अफोर्डेबल PC उपलब्ध कराए जा सकेंगे। सरकार की मेक इन इंडिया से जुड़ी कोशिश का हम समर्थन करना जारी रखेंगे।" इस बारे में गूगल की हेड ऑफ एजुकेशन (साउथ एशिया), Bani Dhawan का कहना था, "HP के साथ क्रोमबुक्स की मैन्युफैक्चरिंग देश में एजुकेशन के बड़े डिजिटल बदलाव की हमारी कोशिश में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।" 

सैमसंग ने भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60,000-70,000 लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी। इस यूनिट की शुरुआत अगले महीने की जाएगी। पिछले महीने सरकार ने पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट के लिए लाइसेंसिंग की शर्त लगाई थी। इसका उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, Rajeev Chandrasekhar ने बताया था कि नए नियम से देश में विश्वसनीय सिस्टम्स और प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »