विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट को ऐसे करें इंस्टॉल

विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट को ऐसे करें इंस्टॉल
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज़ 10 पीसी और टैबलेट यूज़र के लिए विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। 300 मिलियन से ज्यादा डिवाइस पर विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते धीरे-धीरे और कई चरणों में यह अपडेट यूज़र तक पहंचेगी। इसलिए हो सकता है कि आप तक यह अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग जाए। लेकिन जो यूज़र इन अपडेट के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहते वो नीचे बताए गए तरीके से विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट अभी पा सकते हैं।

अपडेट इंस्टॉल करने करने से पहले हम आपको सलाह देंगे कि अपनी सारी फाइल और डेटा का बैकअप बना लें, ताकि आपको किसी तरह का कोई नुकसान ना हो। इसके साथ ही सुनिश्चित कर लें कि आपकी मशीन अपग्रेड को सपोर्ट करती हो। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ 10 (वी1607) के नए वर्जन के लिए हार्डवेयर जरूरतों के बारे में जानकारी दी है। इस अपडेट के लिए आपके डिवाइस में 2 जीबी रैम होना जरूरी है। अगर आपके पास 32-बिट विंडोज़ 10 इंस्टॉल है तो आपको 16 जीबी स्टोरेज की जरूरत होगी और अगर आपके पास 64-बिट वर्जन इंसटॉल है तो आपको 32 जीबी स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपके डिवाइस में अपडेट सपोर्ट के लिए 7 इंच या इससे बड़े डिस्प्ले का होना भी जरूरी है।

अगर आपने ऑटोमैटिक डाउनलोड ऑन नहीं किया है तो सबसे पहले स्टार्ट में जाकर सेटिंग में अपडेट एंड सिक्योरिटी के बाद चेक फॉर अपडेट्स पर क्लिक करें। स्टर्ट > सेटिंग > अपडेट एंड सिक्योरिटी > चेक फॉर अपडेट्स। विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट 'फीचर अपडेट टू विंडोज़ 10, वर्जन 1607' के तौर पर दिखेगा। अगर आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है तो आपके पास अपडेट पहुंचने पर ऑटोमैटिकली डाउनलोड के लिए ऑटोमैटिक अपडेट टॉगल ऑन कर लें। लेकिन, अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते तो आप माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट पेज पर जाकर अपडेट मैनुअली पा सकते हैं और वहां से आईएसओ इमेज फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपडेट इंस्टॉल करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इस बात का ध्यान रखें कि सब कुछ आसानी से चलने के लिए आपके डिवाइस पर 4 जीबी स्पेस खाली हो। ऑफिस में विंडोज़ 10 पीसी का इस्तेमाल कर रहे यूज़र को अपने एडमिनिस्ट्रेशन से इस अपडेट के बारे में जानकारी लेनी होगी।

कंपनी ने मार्च में अपनी एनुअल बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट का ऐलान किया था। नए अपडेट से विंडोज़ इंक साथ स्टायलस के लिए और माइक्रोसॉफ्ट के एज़ ब्राउज़र के लिए एक्सटेंशन समेत कई दूसरे फीचर शामिल होंगे। इन अपडेट से हैलो और कोरटाना में भी नए सुधार देखने को मिलेंगे
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »