300 मिलियन से ज्यादा डिवाइस पर विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते धीरे-धीरे और कई चरणों में यह अपडेट यूज़र तक पहंचेगी। लेकिन जो यूज़र इन अपडेट के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहते वो नीचे बताए गए तरीके से विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट अभी पा सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी कर सकती है। विंडोज़ 10 यू़ज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त होगा लेकिन पिछले विंडोज़ वर्जन से अपग्रेड करने वाले यूज़र तो इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।