लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट के लिए कंपनियों को लेनी होगी सरकार से मंजूरी

अमेरिका के अधिकारियों की लॉबीइंग के बाद सरकार ने लैपटॉप से जुड़ी लाइसेंसिंग पॉलिसी को वापस लिया था

लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट के लिए कंपनियों को लेनी होगी सरकार से मंजूरी

लगभग दो वर्ष पहले देश में इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया था

ख़ास बातें
  • इसके लिए गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी
  • लगभग दो वर्ष पहले देश में इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया था
  • पर्सनल कंप्यूटर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है
विज्ञापन
देश में लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट के लिए अगले वर्ष से कंपनियों को केंद्र सरकार से दोबारा अप्रूवल लेना होगा। इसके लिए गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी। लगभग दो वर्ष पहले देश में इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया था। इसमें कंपनियों को उनके लैपटॉप और टैबलेट के इम्पोर्ट की मात्रा और वैल्यू सरकार के पास रजिस्टर करानी होती है। 

सरकार ने बताया था कि इस डेटा का इस्तेमाल इम्पोर्ट की निगरानी के लिए किया जाएगा। यह सिस्टम इस महीने समाप्त होने वाला है। इसे वर्ष के अंत तक बढ़ाया गया है। एक सरकारी नोटिफिकेशन में बताया गया है, "इम्पोर्टर्स को अगले वर्ष की शुरुआत से दोबारा स्वीकृति लेने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी।" लाइसेंस की पुरानी व्यवस्था को वापस लेने के बाद लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के लिए नया सिस्टम लागू किया गया था। यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और विश्वसनीय सप्लाई चेन तैयार करने की कोशिशों का हिस्सा थी। 

Reuters ने मार्च में रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका के अधिकारियों की लॉबीइंग के बाद सरकार ने लैपटॉप से जुड़ी लाइसेंसिंग पॉलिसी को वापस लिया था। इस बारे में जानकारी रखने वालों का कहना है कि लैपटॉप के इम्पोर्ट पर बंदिशों को लागू करने में हो रही देरी से अमेरिका की चिंता बढ़ी थी। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच देश में लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर का इम्पोर्ट लगभग 1.7 अरब डॉलर का था। 

लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर की मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार की एक सब्सिडी योजना के तहत पिछले वर्ष Dell सहित कुछ कंपनियों के आवेदन मंजूर किए गए थे।  इससे छह वर्षों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का  की मैन्युफैक्चरिंग होने का अनुमान है। बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Samsung इस वर्ष के अंत तक देश में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी लैपटॉप्स की चीन और वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग होती है। कंप्यूटर डिवाइसेज बनाने वाली HP ने भी Chromebook लैपटॉप बनाने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी Google के साथ पार्टनरशिप की है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »