Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Book 4 Edge, 15 इंच डिस्प्ले

Galaxy Book 4 Edge में चुनिंदा Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 16 GB का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Book 4 Edge, 15 इंच डिस्प्ले

इस लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • यह लैपटॉप केवल Sapphire Blue कलर में है
  • इसकी 61.2 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • Galaxy Book 4 Edge को 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले में भी उपलब्ध है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने नया Galaxy Book 4 Edge को लॉन्च किया है। इसमें 15 इंच का डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के लिए ऑक्टाकोर Snapdragon X Plus CPU है। इस लैपटॉप में चुनिंदा Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 16 GB का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। इससे पहले Galaxy Book 4 Edge को 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले में पेश किया गया था। 

इस लैपटॉप के 15 इंच के नए वेरिएंट के प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। इसकी अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया और स्पेन में 10 अक्टूबर से बिक्री की जाएगी। यह केवल Sapphire Blue कलर में है। इसमें Windows Studio Effects और लाइव कैप्शंस जैसे AI फीचर्स के लिए सपोर्ट है। सैमसंग ने इस लैपटॉप के भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इसे जल्द ही कुछ अन्य मार्केट्स में लाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Book 4 Edge 15 इंच के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,080x1,920 पिक्सल) डिस्प्ले 16:9 की ऑस्पेक्ट रेशो, 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह नए लॉन्च हुए Snapdragon X Plus 8-कोर CPU और क्वालकॉम Hexagon NPU के साथ है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प हैं। इस Copilot+ लैपटॉप में Windows 11 Home है। यह Cocreator, Live Captions और Windows Studio Effects जैसे AI फीचर्स के साथ है। Cocreator फीचर से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स से इमेज बनाई जा सकती हैं। Windows Studio Effects से वीडियो कॉल के दौरान लाइटिंग में ऑटोमैटिक तरीके से सुधार होता है। 

नए Galaxy Book 4 Edge कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ,  Wi-Fi, 2 USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट और एक HDMI पोर्ट, माइक्रोSD पोर्ट और एक सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसकी 61.2 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह सिंगल चार्ज में 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इस लैपटॉप का साइज 356.6 x 229.7 x 15 mm और वजन लगभग 1.5 किलोग्राम का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »